शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते रिश्वत ली थी : केजरीवाल

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (आईएएनएस)|दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया और कहा कि ‘जो खुद भ्रष्ट है वह भ्रष्टाचार मिटाने की बात कर देश की जनता को गुमराह कर रहा है।’ आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने एक कंपनी से 12 करोड़ रुपये रिश्वत के रूप में लिए थे।

केजरीवाल ने यह आरोप दिल्ली विधानसभा में एक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने भाषण में लगाया। दिल्ली सरकार के प्रस्ताव में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अनुरोध किया गया है कि वह केंद्र सरकार को नोटबंदी की कठोर पहल को तुरंत वापस लेने का निर्देश दें, क्योंकि धन्ना सेठों का कालाधन ठिकाने लगवाने के बाद दिखावे के लिए नोटबंदी कर देश के लोगों को नाहक परेशान किया जा रहा है।

आदित्य बिड़ला समूह ने दी थी घूस

केजरीवाल ने आरोप लगाया, “अक्टूबर, 2015 को आयकर विभाग ने आदित्य बिड़ला समूह के नई दिल्ली स्थित परिसर में छापेमारी की थी, जिसमें 25 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। अधिकारियों ने दस्तावेज, खाता-बही, कंप्यूटर रिकार्ड और कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी का लैपटॉप जब्त किया था, जिसमें संदेश था, “गुजरात के मुख्यमंत्री-25 करोड़ (12 करोड़ अदा, शेष?)”

केजरीवाल ने दावा किया-यह स्पष्ट रूप से इशारा करता है कि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री को 12 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। केजरीवाल ने सदन से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आरोपों को प्रस्ताव में जोड़ने का अनुरोध किया और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में जांच का आदेश देने का अनुरोध किया। विधानसभा ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख