शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

कैसे होती है कृत्रिम बारिश, प्रदूषण से निपटने में कितनी है कारगर

आपके मन में भी ये सवाल आया होगा कि आखिर ये कृत्रिम बारिश कैसे होती है। आज कृत्रिम बारिश के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

· · 2 मिनट

कैसे होती है कृत्रिम बारिश, प्रदूषण से निपटने में कितनी है कारगर

राजधानी दिल्ली में बढ़ते स्मॉग के चलते कृत्रिम बारिश यानी आर्टिफिशियल बारिश की बात की जा रही है।

कृत्रिम बारिश ऐसी जगह पर की जाती है, जहाँ पानी की कमी से सूखे की स्थिति होती है।

हवाई जहाज के ज़रिए केमिकल एजेंट्स जैसे सिल्वर आयोडाइड, ड्राई आइस के घोल का छिड़काव करना होता है। इसे क्लाउड सीडिंग कहते हैं।

इस प्रक्रिया के लिए बादलों का चयन सही होना जरूरी है। जिस बादल को चुना जाए उसमें लिक्विड का होना काफी जरूरी है। सर्दियों के दौरान बादलों में पर्याप्त पानी नहीं होता।

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस प्रक्रिया के लिए प्राकृतिक बादलों का मौजूद होना सबसे जरूरी है। इसकी वजह से क्लाउड सीडिंग में समस्या रह सकती है।

आईआईटी कानपुर की मदद से यह बारिश कराई जाएगी। कानपुर में इस तरह के कुछ ट्रायल हुए हैं, जो छोटे एयरक्राफ्ट से किए गए। इनमें से कुछ में बारिश हुई तो कुछ में हल्की सी बूंदाबांदी।

https://twitter.com/hashtag/WATCH

अब आपके मन में ये भी सवाल आ सकता है कि अगर कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है तो फिर सूखे की समस्या क्यों आती है।

क्लाउड सीडिंग स्थाई हल नहीं है, लेकिन स्मॉग के दौरान इसे अपनाया जा सकता है। इससे थोड़े समय के लिए राहत होगी।

368972-artificial-rain
368972-artificial-rain

इसका अधिकतम असर इस पर निर्भर करेगा कि बारिश के बाद हवा किस गति से चलती है।

इसलिए इसका इस्तेमाल सिर्फ आपात स्थिति में ही किया जा सकता है।

इसके लिए बादलों की मूवमेंट का सही आकलन भी जरूरी है। अगर यह गलत हुआ तो बारिश उस जगह नहीं होगी, जहाँ इसे करवाने का प्रयास हुआ है।

https://t.co/6FYoDlGiJz

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया, “सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए क्या कुछ कदम उठाने जा रही है. जितने उपाय सरकार द्वारा सुझाए गए हैं, उनमें क्लाउड सीडिंग के माध्यम से कृत्रिम बारिश करवाने का भी सुझाव है।”

अब तक कहाँ-कहाँ हुई कृत्रिम बारिश

अभी तक ऑस्ट्रेलिया, जापान, इथियोपिया, जिंबाब्वे, चीन, अमेरिका और रूस जैसे देशों में इसे आजमाया गया है।

चीन ने प्रदूषण से निपटने के लिए इसका इस्तेमाल किया था। साल 2008 में, बीजिंग में आयोजित किए गए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों से पहले यहाँ पहली बार कृत्रिम बारिश की गई थी।

जबकि भारत में 80 के दशक में तमिलनाडु में इसका इस्तेमाल किया गया, फिर 1993-94 में भी क्लाउड सीडिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

साल 2003 और 2004 में कर्नाटक सरकार ने भी कृत्रिम बारिश की गई थी। इजरायल में कृत्रिम बारिश कराई जाती है, क्योंकि यहाँ प्राकृतिक रूप में कम बारिश होती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख