शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

अपर्याप्त उत्पादन की वजह से बढ़े हैं दालों के दाम: सुब्रमण्यम

· · 1 मिनट

अपर्याप्त उत्पादन की वजह से बढ़े हैं दालों के दाम: सुब्रमण्यम

पटना (भाषा)। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) अरविंद सुब्रमण्यम ने आज कहा कि दलहन का रकबा घटने और उत्पादन पर्याप्त नहीं होने की वजह से दालों की कीमतों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि सब्जियों की कीमतें उत्पादन के बजाय बाजार ताकतों पर निर्भर करती हैं।

सुब्रमण्यम ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि अब लोगों की खानपान की आदत में बदलाव आया है और दालें उनके भोजन का प्रमुख अंग बन चुकी हैं। वहीं मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन अपर्याप्त है।

उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए दालों का रकबा बढ़ाने की ज़रुरत है। उमुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि केंद्र ने इसे संज्ञान में लिया है और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाकर दालों की खेती को प्रोत्साहन दिया है। इसके अलावा अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं जिससे किसानों को इन फसलों के उत्पादन के प्रोत्साहित किया जा सके।

सुब्रमण्यम ने कहा कि प्रौद्योगिकी का बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जाना चाहिए जिससे दलहन फसल की खेती को प्रोत्साहन दिया जा सके। टमाटर कीमतों में उछाल के बारे में मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि सब्जियों की कीमतें खेती से अधिक बाजार ताकतों से संबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सब्ज़ी की कीमतों में स्थिरता के लिए बाजारों को बेहतर बनाने की ज़रुरत है। सुब्रमण्यम ने अमीर और गरीब के बीच वित्तीय संबंधों में अंतर को पाटने के लिए राज्यों की भूमिका को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख