शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिवों की नियुक्ति

· · 1 मिनट

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिवों की नियुक्ति

नई दिल्ली (आईएएनएस)। सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) के अध्यक्ष संजय कोठारी को शनिवार को राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित रामनाथ कोविंद का सचिव नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया।

बिहार के पूर्व राज्यपाल के देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने के दो दिनों बाद कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने उन लोगों के नाम घोषित किए, जो शुरुआत में दो साल के लिए उनके कार्यालय से जुड़ेंगे।

डीओपीटी द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक, 1988 बैच के गुजरात कैडर वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भारत लाल को कोविंद का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) में मानद फेलो अशोक मलिक राष्ट्रपति के प्रेस सचिव नियुक्त किए गए हैं। हरियाणा कैडर के 1978 बैच के आईएएस अधिकारी कोठारी पीईएसबी अध्यक्ष बनने से पहले डीओपीटी में सचिव के तौर पर सेवा दी थी।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार कोविंद गुरुवार को भारत के नए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की उम्मीदवार मीरा कुमार को बड़े अंतर से हराकर राष्ट्रपति पद के लिए जीत हासिल की है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख