गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

लोकसभा की तीन और विधानसभा की 12 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

· · 1 मिनट

लोकसभा की तीन और विधानसभा की 12 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

नई दिल्ली (भाषा)। चुनाव आयोग ने आज लोकसभा की तीन और विभिन्न राज्यों में विधानसभा की 12 सीटों के लिए चुनावों की तारीख का ऐलान करते हुए बताया कि श्रीनगर और अनंतनाग लोकसभा सीटों पर क्रमश: नौ और 12 अप्रैल को उपचुनाव होंगे। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन से खाली हुई राज्य की राधाकृष्णा नगर विधानसभा सीट पर 12 अप्रैल को चुनाव कराया जाएगा।

आईयूएमएल नेता ई अहमद के निधन से खाली हुई केरल की मलापुरम लोकसभा सीट पर भी 12 अप्रैल को उपचुनाव होंगे। विधानसभा की जिन 12 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं उनमें दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट भी है। आम आदमी पार्टी विधायक जरनैल सिंह के पिछले महीने हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में खड़े होने के फैसले के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर नौ अप्रैल को उपचुनाव होगा।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

अनंतनाग लोकसभा सीट पिछले साल जून में तब खाली हुई थी जब मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। श्रीनगर लोकसभा सीट पीडीपी के पूर्व नेता तारिक हामिद कार के इस्तीफे से खाली हुई थी जिन्होंने कश्मीरी प्रदर्शनकारियों पर कथित ज्यादती के विरोध में इस्तीफा दे दिया था।

अन्य विधानसभा सीटें जहां चुनाव होने हैं उनमें असम की धेमाजी, हिमाचल प्रदेश की भोरांज, मध्यप्रदेश की अतर और बांधवगढ़, पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण, राजस्थान की धौलपुर, कर्नाटक की नंजानगुड और गुंडलूपेट, झारखंड की लिट्टीपाडा और सिक्कम की अपर बुर्टुक शामिल हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख