शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

अब एएनएम के टैबलेट पर होगी यूपी के गाँवों की कुंडली

प्रत्येक टैबलेट का अपना एक अलग यूनिक नंबर और पासवर्ड होगा जो सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के ही एप काम करेगा

· · 2 मिनट

अब एएनएम के टैबलेट पर होगी यूपी के गाँवों की कुंडली

लखनऊ। प्रदेश में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की गाँवों में क्या प्रगति हो रही है इसकी रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी औक्सिलरी नर्स मिडवाइफ (एएनएम) पर होती है। इस काम को करने में अभी काफी वक्त लगता है। लेकिन इस प्रक्रिया को आसान करने के लिए शासन ने नए बदलाव किए हैं। अब एएनएम टैबलेट पर इस रिपोर्ट को बनाएंगी।

टैबलेट में ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन डाटा दर्ज करने की सुविधा मिलेगी। गोपनीयता रखने के लिए प्रत्येक टेबलेट का अपना यूनिक नंबर और पासवर्ड दिया जाएगा। टैबलेट पर सिर्फ स्वास्थ्य विभाग के ही एप काम कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: भारतीयों के भोजन में कम हो रही है जिंक की मात्रा, इसकी कमी से छोटे बच्चों में हो रहीं ये बीमारियां

RDESController-1847
RDESController-1847

प्रतीकात्मक तस्वीर साभार: इंटरनेट

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक पंकज कुमार ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देश दिये हैं। टैबलेट में ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन डाटा दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध है। गोपनीयता रखने के लिए प्रत्येक टैबलेट का अपना एक आइएमईआई नंबर होगा ताकि यह एप किसी अन्य मोबाइल व अन्य टैबलेट पर काम न कर सके।

ये भी पढ़ें: बच्चों को मोबाइल और लैपटॉप देने के बाद उन पर निगाह जरूर रखें

इस योजना के तहत एएनएम को टैबलेट में सारी जानकारियां दर्ज करानी होंगी। टैबलेट में अनमोल एप में एएनएम को अपने प्रतिदिन के कार्यों की जानकारी दर्ज करनी होगी। उन्होंने किन गाँव का भ्रमण किया है, कहाँ-कहाँ अपनी सेवाएं दी हैं, कितने योग्य दंपत्ति हैं, गर्भवती व धात्री महिलाएं तथा बच्चे हैं।

बच्चे किस श्रेणी के हैं, कितने बच्चों का टीकाकरण हुआ है और किनका होना है, गाँव में कौन सा रोग फैला है, कितने लोग बीमार हैं इससे संबंधित जानकारियां टेबलेट में दर्ज करनी होंगी। इस संबंध में एएनएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पानी बना ‘जहर’ : रिश्तेदार गाँव आने से कतराते हैं, शादियां होनी मुश्किल

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख