शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

Disease Control App: पशुओं की निगरानी हुई आसान, अब इस ऐप से करें रोगों की पहचान

मौसम बदलने पर पशु अक्सर बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन पशुपालक को पता नहीं चल पाता कि उन्हें कौन-सी बीमारी हुई है। ऐसे में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के IVRI का “रोग नियंत्रण एप” आपके पशु के लिए मददगार साबित हो सकता है।

· · 1 मिनट

Disease Control App: पशुओं की निगरानी हुई आसान, अब इस ऐप से करें रोगों की पहचान

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)-आईवीआरआई ने पशुओं को रोगों से बचाने के लिए ऐप बनाया है, जो किसानों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है। ये APP पशुओं में होने वाली बीमारियों और उनके बचाव के तरीकों की जानकारी देता है।

ऐसे करें उपयोग?

किसान, इस ऐप में पशु की बीमारी के लक्षण दर्ज कर सकते हैं और तुरंत उस बीमारी का नाम, कारण और बचाव के उपाय जान सकते हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए यह ऐप बेहद उपयोगी है।

कितना मददगार है ऐप?

यह APP पशुओं के लक्षणों के आधार पर संभावित रोग और रोकथाम के उपाय बताता है।

जैसे:- पेट फूलना, थनैला, दुग्ध ज्वर, अपच या चोट से सूजन जैसी समस्याओं की पहचान कर सही जानकारी देता है।

क्या हैं सुविधाएं?

  • इन बीमारियों के निदान के लिए प्रयोगशालाओं की जानकारी
  • रोगों की रोकथाम से जुड़ी सरकारी योजनाएं
  • पशुओं के टीकाकरण से संबंधित जानकारी
  • डिज़ीज़ कंट्रोल से जुड़े महत्वपूर्ण संगठनों की जानकारी

कहां से करें डाउनलोड?

पशुपालक इस ऐप को अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप फिलहाल हिंदी और अंग्रेज़ी दो भाषाओं में उपलब्ध है। इसके अलावा, किसी समस्या या मार्गदर्शन के लिए किसान IVRI हेल्पलाइन नंबर05812-311,111 पर CALL कर सकते हैं।



और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख