शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अमृत महोत्सव ऐप इनोवेशन चैलेंज में हिस्सा लेकर जीत सकते हैं 25 लाख रुपए का इनाम

अमृत महोत्सव ऐप इनोवेशन चैलेंज 2021 को 16 श्रेणियों में शुरू किया गया है, जिसमें संस्कृति और विरासत, स्वास्थ्य, शिक्षा, सोशल मीडिया, उभरती हुई तकनीक, कौशल, समाचार, खेल, मनोरंजन, कार्यालय, स्वास्थ्य और पोषण, कृषि, कारोबार और रीटेल, फिनटेक, नेविगेशन शामिल हैं।

· · 2 मिनट

अमृत महोत्सव ऐप इनोवेशन चैलेंज में हिस्सा लेकर जीत सकते हैं 25 लाख रुपए का इनाम

आत्मनिर्भर ऐप इनोवेशन चैलेंज को सरकार को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है, इसे अमृत महोत्सव के अंर्तगत अमृत महोत्सव ऐप इनोवेशन चैलेंज 2021 में 16 कैटेगरी में विजेताओं को सेलेक्ट किया जाएगा।

पिछले कुछ वर्षों में, विभिन्न क्षेत्रों में कई नए ऐप ने प्रवेश किया है और जिन्होंने बाजारों में अपनी पकड़ बना ली है, भले ही वो वह सोशल मीडिया में हो , मैसेजिंग, मार्केटिंग, परिवहन या फिर खानपान के क्षेत्र में हों। अमृत महोत्सव ऐप इनोवेशन चैलेंज में संस्कृति और विरासत की एक श्रेणी भी है जो उन ऐप्स को पहचानने में मदद करेगी जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को प्रदर्शित कर सकते हैं।

अमृत महोत्सव ऐप इनोवेशन चैलेंज 2021 को 16 श्रेणियों में शुरू किया गया है, जिसमें संस्कृति और विरासत, स्वास्थ्य, शिक्षा, सोशल मीडिया, उभरती हुई तकनीक, कौशल, समाचार, खेल, मनोरंजन, कार्यालय, स्वास्थ्य और पोषण, कृषि, कारोबार और रीटेल, फिनटेक, नेविगेशन एवं अन्य शामिल हैं।

https://twitter.com/hashtag/AmritMahotsav

हर एक कटेगरी में हो सकती हैं कई सब कटेगरी

ऐप को परखने के लिये कुछ प्रमुख मापदंडों में इस्तेमाल में आसानी, ऐप की सक्षमता,सुरक्षा के उपाय, विस्तार किये जाने की संभावनाएं एवं पारस्परिक समन्वय शामिल है। साथ ही ऐप को लेकर अगले 5 साल का दृष्टिकोण भी प्रमुख मापदंड है क्योंकि प्रतिभागी उभरती तकनीकों और नये रुझानों को अपने ऐप में शामिल कर अपने आइडिया को आगे बढ़ा सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

इनोवेशन चैलेंज https://innovateindia.mygov.in/ पर उपलब्ध होगा। आवेदन को जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2021 है। आवेदकों को अपने प्रस्तावों को जमा करने के लिये MyGov पोर्टल – www.mygov.in पर पंजीकरण और लॉग इन करके ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत है।

हर श्रेणी के लिये निजी क्षेत्र और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों के साथ एक विशिष्ट निर्णायक समिति प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन करेगी। चयनित ऐप्स को पुरस्कार दिया जायेगा और नागरिकों की जानकारी के लिए लीडर बोर्ड पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। सरकार भी उपयुक्त पाये गये ऐप्स को अपनायेगी, और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देगी और सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पर सूचीबद्ध करेगी।

355139-amrit-mahotsav-app-innovation-challenge-2021-for-indian-entrepreneurs-and-start-ups-1
355139-amrit-mahotsav-app-innovation-challenge-2021-for-indian-entrepreneurs-and-start-ups-1

मिलेगा 10 लाख से 25 लाख रुपए तक का इनाम

अमृत महोत्सव ऐप इनोवेशन चैलेंज का प्रथम पुरस्कार 25 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 15 लाख और तृतीय पुरस्कार में 10 लाख रुपए मिलेंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख