शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

अमित शाह 22 मई से तेलंगाना के तीन दिवसीय दौरे पर

· · 1 मिनट

अमित शाह 22 मई से तेलंगाना के तीन दिवसीय दौरे पर

हैदराबाद (भाषा)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 22 मई को तेलंगाना की तीन दिवसीय यात्रा पर आएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लक्ष्मण ने शुक्रवार को यहां बताया कि उनकी यात्रा पार्टी को मतदान केंद्र स्तर पर मजबूत बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि शाह यात्रा के दौरान नलगोंडा जिला का दौरा करेंगे।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

लक्ष्मण ने कहा कि शाह विभिन्न गाँवों में विभिन्न तबकों के लोगों के अलावा मतदान केंद्र समितियों के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि शाह हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र की मतदान केंद्र समितियों के सदस्यों को 24 मई की शाम को संबोधित करेंगे। इस सीट का प्रतिनिधित्व अभी एमआईएम असादुद्दीन ओवैसी करते हैं।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा 2019 का चुनाव अकेले लड़ना चाहेगी। इस बीच तिरुवनंतपुरम से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार शाह 2019 के आम चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में दो जून से केरल की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे। केरल भाजपा के अध्यक्ष के राजशेखरन ने पार्टी की कोर समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

शाह विभिन्न बैठकों में शामिल होने के अलावा चार जून को तिरुवनंतपुरम में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय भवन का शिलान्यास भी करेंगे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख