गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

अमेरिका में खतरनाक कीट से संक्रमित भारतीय जीरे की खेप ज़ब्त

· · 1 मिनट

अमेरिका में खतरनाक कीट से संक्रमित भारतीय जीरे की खेप ज़ब्त

वॉशिंगटन (भाषा)। अमेरिका में करीब 25,000 किलोग्राम भारतीय जीरे की खेप ज़ब्त की गई है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने पाया कि जीरे की इस खेप में खापरा गुबरैला नाम का खतरनाक कीड़ा पाया गया है। बाल्टीमोर कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने बुधवार को कहा कि आयातक को आपात कार्रवाई नोटिस जारी किया गया है जिसके तहत उसे 55,000 पौंड जीरा दोबारा निर्यात करना होगा।

सोमवार को एक नियमित निरीक्षण के दौरान सीबीपी के अधिकारियों ने बाल्टीमोर बंदरगाह पर पाया कि भारत से आई जीरे की खेप में खापरा गुबरैला के लारवा थे। अधिकारियों को कोई जीवित लारवा नहीं मिला, लेकिन उन्होंने मरे हुए लारवा के नमूने इकट्ठे किए और इसे कंटेनर में सील कर दिया। इस नमूने को कृषि विभाग के कीट विज्ञानियों के पास भेजा गया है। जिन्होंने इसकी पुष्टि खापरा गुबरैला यानी झींगुर के तौर पर की। इस कीट को दुनिया में काफी खतरनाक कीट के तौर पर जाना जाता है। ये अनाज, दाल और स्टोर में रखे खाने में पाया जाता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख