शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

सेहत की रसोई : बढ़ते वजन से परेशान हैं तो खाइए ‘कोकम कढ़ी’

· · 3 मिनट

सेहत की रसोई : बढ़ते वजन से परेशान हैं तो खाइए 'कोकम कढ़ी'

सेहत की रसोई कॉलम में हम अपने पाठकों के लिए लेकर आते हैं एक से बढ़कर एक पारंपरिक व्यंजनों से जुड़ी कई नायाब जानकारियां और इन व्यंजनों के औषधीय गुणों की जानकारी देते हैं हमारे “हर्बल आचार्य” डॉ. दीपक आचार्य सेहत और किचन का तड़का हर सप्ताह एक खास व्यंजन के साथ हम परोसते हैं, अपने सभी पाठकों के लिए। सेहत की रसोई यानि बेहतर सेहत आपके बिल्कुल करीब। हमारे बुजुर्गों का हमेशा मानना रहा है कि सेहत दुरुस्ती के सबसे अच्छे उपाय हमारी रसोई में ही होते हैं। इस कॉलम के जरिये हमारा प्रयास है कि आपको आपकी किचन में ही सेहतमंद बने रहने के व्यंजन से रूबरू करवाया जाए। सेहत की रसोई में इस सप्ताह हमारे मास्टरशेफ भैरव सिंह राजपूत पाठकों के लिए ला रहे हैं कोकम कढ़ी, एक बेहतरीन रेसिपी।

आवश्यक सामग्री: (3 से4 व्यक्तियों के लिए)

  • कोकम जूस- 200 मिली
  • ताजे नारियल का कीस- 150 ग्राम
  • हरी मिर्च- 3, जीरा- 10 ग्राम
  • राई- 3 ग्राम, अदरक- 5 ग्राम
  • करी पत्ता- 6-8, हींग- 2 चुटकी
  • नमक- स्वादानुसार

बनाने की विधि

कोकम का तैयार जूस बाज़ार में बिकता है, यदि ना मिले तो इसे घर में तैयार कर सकते हैं। मसालों की दुकान से कोकम के सूखे हुए फल (200 ग्राम) लेते आएं। इन फलों को रात भर 300 मिली पानी में डुबोकर रखें। सुबह ये नर्म पड़ जाएंगे। इसे ग्राइंड कर लें, पेस्ट तैयार हो जाएगा। यदि पेस्ट 200 मिली से कम बना हो तो इसे 200 मिली पूरा करने के लिए एक्स्ट्रा पानी मिला दें। इस तरह खट्टा कोकम जूस तैयार हो जाएगा। ताज़े ‘पानी वाले’ नारियल को कीस कर चूरा तैयार करें और इसमें अदरक को बारीक-बारीक काटकर मिला दें। एक गहरा बर्तन लें, इसमें खाने का तेल (जितना आवाश्यक हो) लिया जाए और गर्म किया जाए। राई और जीरा डालकर हल्का गुलाबी होने दिया जाए और फिर इसमें करी पत्ता और हींग भी डाल दें। बारीक कटी हुई हरी मिर्च को डाल दिया जाए। बाद में, इस सारे मिश्रण में कोकम जूस, कीसा हुआ नारियल या नारियल चूरा और नमक डाल दिया जाए और करीब 3 मिनट खौलाया जाए। बस इस तरह तैयार हो जाएगी, गर्मा गर्म कोकम कढ़ी।

क्या कहते हैं हर्बल आचार्य

कोकम वजन कम करने के लिए कमाल की चीज है। करीब 400 ग्राम कोकम के फल को 4 लीटर पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक कि ये एक चौथाई ना बचे। इसे छान लें और ठंडे स्थान पर रख दें। प्रतिदिन सुबह इस रस का 100 मिली खाली पेट सेवन करें, जूस खत्म हो जाने पर इसी विधि से पुन: बनाएं, सिर्फ एक महीने आजमाकर देखिए, फायदा जरूर होता है। डांग-गुजरात के वनवासी बताते हैं कि कोकम को गर्म पानी के साथ लेने से भी वजन रफ्तार से कम होता है। अब मास्टरशेफ की इस रेसिपी को ही देख लें, कोकम भी है, और गर्मा गर्म कढ़ी, मेरे नज़रिये से ये आपके पेट की सेहत के लिए कमाल की रेसिपी है। करी पत्ता, अदरक, जीरा, हींग वैसे भी पाचक प्रवृत्ति के होते हैं। ताजे पानी वाले नारियल का कीस आपके पेट से कृमियों का नाश कर देता है, हींग भी इसी बात के लिए प्रचलित है। तो अब देरी किसी बात की, फटाफट कोकम कढ़ी का इंतजाम किया जाए।

खान-पान पर नियंत्रण कर पाई जा सकती है मोटापे से निजात। फोटो- साभार

ये भी पढ़ें-

सेहत की रसोई : डायबिटीज नियंत्रित करना है तो खाएं जमुनिया सलाद

सेहत की रसोई में आपको बताएँगे पपीते की चटनी साथ में हरे लहसुन और प्याज़ की चटनी के बारे में

इन नुस्खों को आजमाकर आंखों के काले घेरे को हटाएं

हमारी सेहत व नींबू परिवार के फल

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख