शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

पिता-पुत्र के दंगल में कूदे अमर सिंह, कहा- मैं मुलायम के साथ, सपाई भी दें साथ

· · 1 मिनट

लखनऊ (भाषा)। समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने पार्टी में संकट को आज दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने वाली पारिवारिक कलह में पार्टी सदस्यों से मुलायम सिंह यादव का समर्थन करने का आग्रह किया।

लंबे समय तक पार्टी से बाहर रहने के बाद हाल में वापसी करने वाले अमर ने कहा, ‘‘मैं पार्टी सदस्यों से नेताजी के साथ खड़े होने की अपील करता हूं। जो कुछ हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।” SP सुप्रीमो मुलयाम सिंह द्वारा अपने बेटे अखिलेश यादव और महासचिव रामगोपाल यादव को पार्टी से छह साल के लिए निकालने के बाद पार्टी में संकट को लेकर अमर से सवाल किया गया था। अखिलेश और रामगोपाल को पार्टी से इसलिए निकाला गया क्योंकि उन्होंने पार्टी के औपचारिक उम्मीदवारों के खिलाफ अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की और रविवार को पार्टी की एक बैठक बुलाई है।

अमर ने कहा, ‘‘पार्टी की नींव मुलायम सिंह ने बहुत निष्ठा और कडी मेहनत से डाली थी। मैंने यह पहले भी कहा है और अब भी कहूंगा कि मुलायम सिंह सपा के अध्यक्ष हैं, साथ ही में अखिलेश के पिता भी हैं।” मुलायम ने कल कहा था कि उन्होंने पार्टी को बचाने के लिए अखिलेश और रामगोपाल के खिलाफ कार्रवाई की है। पार्टी को कड़े प्रयासों के जरिए खड़ा किया गया है।

उन्होंने कहा था, ‘‘हमें पार्टी बचानी है। पार्टी पहले है। इसलिए हम अखिलेश और रामगोपाल दोनों को निकाल रहे हैं।” उन्होंने बताया कि यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि रामगोपाल ने महासचिव के रुप में अपनी शक्ति का इस्तेमाल करते हुए एक जनवरी को पार्टी की आपात बैठक बुलाने का फैसला किया और अखिलेश ने बैठक का समर्थन किया था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख