शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

प्रदूषण सहित कई दिक्कतों का हल है एलोवेरा

· · 3 मिनट

प्रदूषण सहित कई दिक्कतों का हल है एलोवेरा

लखनऊ। आजकल हर कोई वायु प्रदूषण की समस्या से परेशान है। ऐसे में अगर एलोवेरा, स्पाइडर प्लांट जैसे पौधों की संख्या बढ़ाई जाए तो कुछ हद तक इससे निजात मिल सकती है। शांतिगिरी आश्रम के प्रमुख स्वामी पद्म प्रकाश ने कहा, ”एलोवेरा कार्बनडाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड को अवशोषित करता है और ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है। ऐसा माना जाता है कि एलोवेरा का एक पौधा नौ एयर प्यूरीफायर के बराबर होता है।

एलोवेरा को आयुर्वेद में संजीवनी कहा जाता है। इसमें अमीनो एसिड की मात्रा भरपूर रहती है और विटामिन 12 की मौजूदगी से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है। एलोवेरा त्वचा की देखभाल से लेकर बालों की खूबसूरती तक और घावों को भरने से लेकर कैंसर से निजात पाने तक, हर परेशानी से राहत देता है।

ये भी पढ़ें-गर्भावस्था में रखें ध्यान,स्मॉग से हो सकता है नवजात अस्थमा का शिकार

एलोवेरा के कुछ उपाय

आंखो की जलन को करें छू-मंतर

ज्यादातर देखा गया है कि कंप्यूटर के सामने घंटों बैठे रहने पर, टीवी को लगातार देखने पर या नींद पूरी न होने पर आंखों की समस्या पैदा हो जाती है।ऐसे में दो चम्मच एलोवेरा जेल को पानी में मिलाएं और इससे आंखों को धो लें।ऐसा करने से आंखों को आराम मिलेगा, साथ ही जलन से छुटकारा मिलेगा।

पिंपल्स और टैनिंग को करें दूर

आप अगर एलोवेरा के जूस का सेवन करते हैं तो आप पिंपल्स और पिंपल्स के दागों से दूर रहते हैं। साथ ही टैनिंग की समस्या से भी मुक्ति पा सकते हैं।

जख्म भरे

अगर आपको कोई चोट लगी हुई है, या कोई घाव है, या फिर किसी कीड़े ने काट लिया है, तो होने वाली जलन से राहत पाने के लिए एलोवेरा का सेवन जरूर करें।ऐसा करने से आपके जख्म जल्दी भरेंगे।

ये भी पढ़ें-गुड़ के ये 9 फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप, सर्दियों में करता है दवा की तरह काम

झड़ते बाल और डैंड्रफ से छुटकारा

आजकल अधिकर लोग कम उम्र में ही गंजेपन का शिकार हो रहे हैं, वहीं कई ऐसे भी होंगे जो झड़ते बाल से निजात पाने के लिए रास्ता ढूंढ़ रहे होंगे।ऐसे में आप अपने कंडीशनरमें केवल दो चम्मच एलोवेरा जेल मिला कर अगर बालों में लगाते हैं तो आप देखेंगे कि बालों में चमक के साथ-साथ मजबूती भी आ जाएगी।

जोड़ों के दर्द होंगे बंद

अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो आप ताजा एलोवेरा जेल को जोड़ों पर लगाएं। आपको दर्द से राहत जरूर मिलेगी।

मोटापे से छुटकारा

कसरत और डाइट चार्ट को फालो करते-करते थक गए हैं तो अब आप एलोवेरा का सेवन करें। यह औषधि आपको प्राकृतिक रूप से वजन घटाने में आपकी सहायता करेगी।

साइनस से रहे दूर

अधिकांश लोगों को इस तरह की समस्या सर्दियों में बढ़ जाती है। ऐसे में दवाई लेना मजबूरी हो जाती है।यदि आप एलोवेरा का सेवन करते हैं तो साइनस की समस्या से दूर रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें-इस फल के सेवन से होंगे अनेक फायदे

दांतों की देखभाल

दांतों में होने वाली समस्या जैसे कैविटी, दाग-धब्बे, मसूड़ों में दर्द आदि को एलोवेरा से दूर किया जा सकता है।सबसे बड़ी बात यह कि आप हमेशा फ्रेश रहते हैं।

एंटी-ऑक्सीडेंट

एलोवेरा एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर शरीर में होने वाली बीमारियों के खिलाफ एक कवच प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें-ताकि न हो सर्दियों में आपके शरीर में पानी की कमी

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख