शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

अन्नाद्रमुक के विधायक शशिकला से करेंगे मुख्यमंत्री पद लेने का अनुरोध

· · 1 मिनट

चेन्नई (भाषा)। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद पर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि सत्ताधारी अन्नाद्रमुक के विधायक कल आयोजित होने वाली बैठक में दिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला से सरकार की कमान संभालने का अनुरोध कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक कल दोपहर को आयोजित होनी है।

हालांकि सूत्रों ने बैठक के एजेंडे की जानकारी नहीं दी है और विधायकों द्वारा अन्नाद्रमुक की महासचिव शशिकला से मुख्यमंत्री पद संभालने का अनुरोध करने से जुड़ी खबरों की पुष्टि भी नहीं की है। ओ पनीरसेल्वम से मुख्यमंत्री पद की कमान शशिकला द्वारा लिए जाने से जुड़ी खबरों के बारे पूछे जाने पर एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘यह आपकी कल्पना और कयासबाजी है।” लोकसभा उपाध्यक्ष एम थंबीदुरई समेत अन्य ने मुख्यमंत्री पद पर शशिकला को बैठाए जाने का समर्थन किया है।

गत वर्ष पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद शशिकला को पार्टी का महासचिव बनाया गया था। कल शशिकला ने वरिष्ठ नेताओं को पार्टी के प्रमुख पदों पर नियुक्त किया था, जिनमें कुछ पूर्व मंत्री और एक पूर्व मेयर भी शामिल हैं। शशिकला (62) लगभग तीन दशक तक जयललिता की करीबी सहयोगी रही हैं और उन्हें हमेशा अन्नाद्रमुक में सत्ता के केंद्र के रुप में देखा जाता रहा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख