शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

बिना इजाजत रोड शो करने पर हार्दिक पटेल के खिलाफ FIR दर्ज

· · 1 मिनट

बिना इजाजत रोड शो करने पर हार्दिक पटेल के खिलाफ FIR दर्ज

अहमदाबाद (भाषा)। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल और उनके 50 समर्थकों के खिलाफ शहर के बाहरी हिस्से में 11 दिसंबर को बिना इजाजत के रोडशो करने के आरोप में आज FIR दर्ज की गई। अहमदाबाद पुलिस ने बोपाल इलाके में रोड शो करने के बाबत मामला दर्ज किया है।

बोपाल के पुलिस निरीक्षक एच आई गोहिल ने कहा, ”पाटीदार अमानत आंदोलन समिति (पास) के प्रमुख हार्दिक और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिसिया आदेश की अवज्ञा करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हार्दिक और उनके समर्थकों ने जिला अधिकारियों द्वारा अनुमति नहीं देने के बावजूद 11 दिसंबर को बाइकों से रोड शो किया था।

ये भी पढ़ें – गुजरात के नतीजों ने हमें मजबूत, और स्थिर बनाया है : फडणवीस

गोहिल ने कहा, ”हमने पुलिस की अधिसूचना की अवज्ञा करने के लिए आज उनके और 50 अन्य बाइक सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।” राज्य विधानसभा चुनाव के बाद हार्दिक के खिलाफ यह पहली प्राथमिकी है। रोड शो के बाद पुलिस आयुक्त एके सिंह ने हार्दिक के कदम पर नाखुशी जाहिर की थी और कहा था कि बिना इजाजत के कार्यक्रम करने के लिए कानूनी कार्वाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने तक नहीं पहनूंगा फूलों की माला : सिंधिया

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख