गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

अगर आप हरियाणा और पंजाब के किसान हैं तो इसे ज़रूर पढ़िए

इस साल फिर हरियाणा में कृषि मेला लगने जा रहा है। इसी महीने लग रहे इस मेले में किसान भाइयों को खेती की उन्नत तकनीक की पूरी जानकारी दी जाएगी।

· · 2 मिनट

अगर आप हरियाणा और पंजाब के किसान हैं तो इसे ज़रूर पढ़िए

अगली फसल की बुवाई कैसे करें? बीज कहाँ से और कौन सा लें? कटाई या गुड़ाई के लिए कौन सा औज़ार ठीक रहेगा? ऐसे तमाम सवाल आपके दिमाग में भी चल रहे हैं? अगर हाँ, तो इसका जवाब आपको मिल सकता है हरियाणा में लग रहे कृषि मेला से।

खेती की नई तकनीक,उन्नत बीज और मुनाफा कमाने के तरीकों तक की जानकारी हरियाणा के हिसार में तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में दी जाएगी।

ये कृषि मेला चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में 8 से 10 अक्टूबर तक लगेगा।

सूबे की राजधानी चंडीगढ़ से करीब 252 किलोमीटर दूर हिसार को खाद्यान क्षेत्र से लेकर रणक्षेत्र तक अपने पराक्रम और शौर्य के लिए जाना जाता है। फिरोज़ शाह तुगलक ने सन 1354 में हिसार नगर की स्थापना की थी। उसने इस नये नगर हिसार-ए-फिरोजा को महलों, मस्जिदों, बगीचों, नहरों और इमारतों से सजाया था।

हिसार में लगने वाले इस कृषि मेले का नाम हरियाणा कृषि विकास मेला–2023 रखा गया है।

https://t.co/LUWXfgwSBN

सबसे अच्छी बात ये है कि इस कृषि विकास मेले में आपको बीज से बाज़ार तक की सभी जानकारी के साथ ही नए उन्नत कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, खेती की नई तकनीकों को देखने का भी मौका मिलेगा।

इस कृषि विकास मेले में बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीन और कृषि यंत्र बनाने वाली कंपनियाँ भी शामिल होंगी। अलग अलग खेती से जुड़े कामों के लिए मशीनों, यंत्रों और उनके काम करने के तरीकों के बारे में आपको समझने का मौका मिलेगा।

मेले में आपको विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक खुद श्री अन्न की खेती के बारे में भी विस्तार से जानकारी देंगे।

यही नहीं, मेले में पहले की तरह ही इस साल भी किसान भाइयों को विश्वविद्यालय की ओर से सिफारिश की गई रबी फसलों के उन्नत बीज और बायो फर्टिलाइजर के साथ ही कृषि साहित्य उपलब्ध करवाए जाएँगे।

इसके साथ साथ विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों ने जो खरीफ फसलें उगाई हैं वो दिखाई जाएँगी। आपको कृषि वैज्ञानिक पूरी जानकारी देंगे कि इसे उगाने में किन तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।

इतना बड़ा मेला हो और मनोरंजन न हो कैसे हो सकता है। यहाँ कई प्रतियोगिताएँ होंगी और उपहार जीतने के मौके भी मिलेंगे।

मेला स्थल पर अलग अलग सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंटर स्थापित किए जाएँगे।

मेला की जगह कैसे पहुँचे

ये कृषि विकास मेला राज्य के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कृषि मेला ग्राउंड, गेट नंबर 3 के सामने इसका आयोजन होगा।

किसान मेले में क्या होगा ख़ास

कृषि और औद्योगिक प्रदर्शनी

कृषि संबंधित उपकरणों की प्रदर्शनी

नए बीज, उर्वरक की जानकारी

श्री अन्न की खेती पर गोष्ठी

प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा सम्मानित

मेले में हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

किसान खरीद सकेंगे विभिन्न उन्नत फसलों के बीज

मेले की अधिक जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर कॉल कर सकते हैं या कृषि विभाग हरियाणा की वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर देख सकते हैं।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख