शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

मोटापे से बचाता है रोजाना एक नाशपाती का सेवन

· · 1 मिनट

मोटापे से बचाता है रोजाना एक नाशपाती का सेवन

स्वयं डेस्क

नई दिल्ली। सेहतमंद रहना है तो रोज एक सेब खाएं। यह तो हमें पता है लेकिन रोज एक नाशपाती खाने से आप कभी मोटे नहीं होंगे। यह तथ्य एक सर्वें में सामने आया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं पौष्टिक परीक्षा सर्वे 2001-2010 में न्यूट्रीशन एंड फूड साइंस में प्रकाशित हुआ है। इसमें रोजाना एक नाशपाती खाने से शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन किया गया। विज्ञानियों ने पाया कि जो लोग रोज नाशपाती का सेवन कर रहे थे उनमें मोटापे का खतरा 35 फीसदी कम मिला।

लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी एग्रीकल्चरल सेंट में प्रो. कैरोल ओनील ने सर्वे के अध्ययन के बाद बताया कि इसमें पौष्टिक खानपान, पर्याप्त भोजन, उसकी गुणवत्ता और दिल की बीमारी के खतरे पर ध्यान दिया गया। प्रो. कैरोल ने बताया कि नाशपाती और शरीर के वजन के बीच संबंध उत्साहित करने वाले थे। एक नाशपाती से शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, मैग्निशियम, कापर और पोटेशियम मिलता है। यह वसा को घटाने में मदद करता है।

इंडियन डायटिक एसोसिएशन की अध्यक्ष नाजनीन हुसैन ने बताया कि नाशपाती में पर्याप्त फाइबर मिलता है और विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में होता है। अगर एक नाशपाती रोज खाया जाए तो उससे शरीर को आवश्यक 24 फीसदी फाइबर की जरूरत पूरी हो जाती है। यह सोडियम मुक्त, कोलेस्ट्राल मुक्त, वसा मुक्त और इसमें करीब 190 ग्राम पोटैशियम होता है जो शरीर को सेहतमंद रखने के लिए लाभाकारी फल है।

This article has been made possible because of financial support from Independent and Public-Spirited Media Foundation (www.ipsmf.org).

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख