गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

राम मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर का बीजेपी ने किया खंडन, जानिए क्या है पूरा मामला

न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने अमित शाह के हवाले से कहा कि 2019 के आमचुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो सकता है।

· · 1 मिनट

राम मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर का बीजेपी ने किया खंडन, जानिए क्या है पूरा मामला

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का एक बड़ा बयान आया है। शुक्रवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने अमित शाह के हवाले से कहा कि 2019 के आमचुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो सकता है। खबरों के मुताबिक, अमित शाह ने यह बयान हैदराबाद में पार्टी नेताओं के साथ हुई एक बैठक में दिया था। इसके बाद हुई प्रेस बीफ में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पराला शेखरजी ने इस बयान की जानकारी दी। हालांकि बाद में बीजेपी ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि शाह ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था।

शुक्रवार शाम देश के राजनीतिक हलकों में उस समय हलचल मच गई जब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का कथित तौर पर वह बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा था कि, “जो हो रहा है उसे देखते हुए लगता है कि 2019 से पहले राम मंदिर का काम शुरू हो जाएगा।” राम मंदिर मसला अदालत के विचाराधीन होने के नाते बीजेपी के सभी नेता इस पर बयानबाजी से बचते हैं। इसलिए अमित शाह के इस बयान से खलबली मचना स्वाभाविक था।

एआईएमआईएम प्रमुख असददुद्दीन ओवैसी ने इस बयान की कड़ी आलोचना की। मामला ज्यादा तूल पकड़े उससे पहले ही शनिवार सुबह बीजेपी की ओर से इसका खंडन किया गया। पराला शेखर के बयान का तेलंगाना के बीजेपी विधायक रामचंद्र राव ने खंडन करते हुए एबीपी न्यूज से कहा, “अमित शाह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर कुछ नहीं कहा था।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख