रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

अभी नहीं लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला, जानिए क्यों लगाई गई रोक

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में लगने वाला किसान मेला अभी रोक दिया गया है, इस बार 'कृषि उद्यमिता से समृद्ध किसान' थीम पर आधारित मेले का आयोजन किया जा रहा था।

· · 1 मिनट

अभी नहीं लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला, जानिए क्यों लगाई गई रोक

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में लगने वाले चर्चित पूसा किसान मेले का किसान साल भर इंतज़ार करते हैं, जहाँ पर उन्हें नए उन्नत बीज और नई तकनीक की जानकारी एक ही जगह पर मिल जाती है। इस बार फरवरी महीने के आखिर में मेले का आयोजन किया जा रहा था। जिसे स्थगित कर दिया गया है।

भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के कृषि प्रौद्योगिकी आकलन एवं स्थानांतरण केंद्र के प्रभारी डॉ जे.पी.एस. डबास की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है – “सूचित किया जाता है कि पूसा कृषि विज्ञान मेला 2024, जो दिनांक 28 फरवरी 1 मार्च 2024 के दौरान भा.कृ.अनु.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाने वाला था, अपरिहार्य कारणवश अब स्थगित हो गया है। जैसे ही नई तिथि की घोषणा होगी, सभी को सूचित किया जाएगा।”

पूसा कृषि विज्ञान मेला में किसानों के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, के साथ ही राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, आईसीएआर के संस्थानों सहित 300 से अधिक स्टॉल लगते हैं।

पूसा कृषि मेले की शुरुआत 1972 में हुई थी, मेले के माध्यम से किसानों को न केवल कृषि की नई तकनीक की जानकारी होती है, साथ ही तीन दिन के कृषि मेले में आधुनिक कृषि गोष्ठियों में किसान वैज्ञानिकों से सीधे संवाद भी कर सकते हैं।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख