शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

अब यात्रियों को स्टेशन पर मिल सकेगी दवा

· · 2 मिनट

अब यात्रियों को स्टेशन पर मिल सकेगी दवा

बांदा/कानपुर। अब तक रेलवे स्टेशनों पर आपको खाने-पीने की या किताबों की ही स्टाल दिखाई देती थीं, लेकिन अब वह दिन दूर नहीं है जब एनसीआर के सभी रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल स्टोर दिखाई देंगे। स्टेशन पर दवा के लिए रेल यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा।

स्टेशन में जल्द मेडिकल स्टोर खुलेगा। एनसीआर ने स्टेशन प्रबंधकों से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा है।

एनसीआर की सभी रेलवे स्टेशनों में मेडिकल स्टोर खोलने की योजना है। प्रथम चरण में (ए-1) और (ए) श्रेणी के स्टेशनों में मेडिकल स्टोर खोलने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिसमें मंडल मुख्यालय का रेलवे स्टेशन भी शामिल है। यात्रा के दौरान यात्रियों को अक्सर दवा की जरूरत पड़ जाती है। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन में यात्रा के दौरान दवा की जरूरतों के मद्देनजर एनसीआर के सभी रेलवे स्टेशनों में मेडिकल स्टोर खोलने की योजना बनाई है।

प्रथम चरण में महज (ए-1) और (ए) श्रेणी के स्टेशनों में मेडिकल स्टोर के लिए स्टेशन प्रबंधकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। मंडल मुख्यालय का रेलवे स्टेशन को (ए) श्रेणी का दर्जा प्राप्त है जिसे मेडिकल स्टोर खोलने की प्रथम योजना में शामिल किया गया है। बांदा स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा बताते हैं, “हमें विभागीय पत्र मिल गया है। जल्द रेल अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” स्टेशन प्रबंधक आगे बताते हैं, “मेडिकल स्टोर भी अन्य कैंटीनों की तर्ज पर ही चलाया जाएगा। मेडिकल स्टोर के लिए औषधि नियंत्रक विभाग से लाइसेंस लेना होगा। रेलवे स्टेशन पर मेडिकल स्टोर खोलने की योजना बेहतर है।”

कानपुर उप मुख्य रेल यातायात प्रबन्धक अखलाक अहमद ने बताया, “एनसीआर ने मेडिकल स्टोर का प्रस्ताव मांगा है। जैसे ही सारे प्रबन्धक प्रस्ताव भेज देंगे, उसके बाद सारे एनसीआर प्रबन्धकों की बैठक होगी। बैठक के बाद जो भी फैसला होगा, वह लिया जाएगा और जल्द ही एनसीआर स्टेशनों पर दवा की बिक्री शुरू की जाएगी।

रिपोर्टर: दरख्शां कदीर सिद्दीकी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख