शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
हमारे नायक

अब किसानों को भी मिलेगी हाईस्पीड वाईफ़ाई की सुविधा

· · 1 मिनट

अब किसानों को भी मिलेगी हाईस्पीड वाईफ़ाई की सुविधा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की ग्रामीण ब्रॉडबैंड परियोजना के तहत जल्द ही देश की एक लाख पंचायतों तक हाईस्पीड इंटरनेट पहुंचाने की योजना है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक साल के भीतर इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

बीएसएनएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि केबल फाइबर के ज़रिए इंटरनेट पहुंचाना बेहद मेहनत वाला काम है साथ ही इसमें काफ़ी वक्त भी बर्बाद होता है ऐसे में वाईफ़ाई का विकल्प ज्यादा बेहतर है। फिलहाल बीएसएनएल राजस्थान के अलवर ज़िले के तीन गाँवों में अपने पायलट प्रोजेक्ट की टेस्टिंग कर रहा है।

गाँवों तक इंटरनेट पहुंचाने का काम यूं तो 2013 तक ही पूरा किया जाना था लेकिन अभी तक सरकार इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई है। 2011 में गाँवों तक इंटरनेट पहुंचाने के लिए कुल 20 हज़ार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित था। इस योजना के तहत ढाई लाख ग्राम पंचायतों तक 100 मेगाबाइट प्रति सेकंड की स्पीड से इंटरनेट कनेक्शन पहुंचाया जाना था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    World Oceans Day: जहाँ महिलाओं का जाना मना था, वहीं गहरे समंदर में उतरी रेखा; डीप सी फिशिंग में बनाई अपनी अलग पहचान

    विश्व महासागर दिवस पर यह कहानी केरल की रेखा कार्तिकेयन की है, जिन्होंने उन सामाजिक बंदिशों को तोड़ा जिनके कारण महिलाएं गहरे…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    30 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा, 2 लाख से ज्यादा पौधे और एक सपना: रेगिस्तान में हरियाली उगाने निकला ‘ग्रीनमैन’ नरपत सिंह

    राजस्थान के बाड़मेर के नरपत सिंह राजपुरोहित को लोग "ग्रीनमैन ऑफ बाड़मेर" के नाम से जानते हैं। पर्यावरण संरक्षण के अपने मिशन…

    Preeti Nahar · 6 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रेगिस्तान का ‘वाटरमैन’: तपती रेत में तालाबों को फिर से जिंदगी दे रहे हैं बलवंत सिंह जोधा

    जैसलमेर के बलवंत सिंह जोधा पिछले नौ वर्षों से लुप्त हो चुके तालाबों को खोजकर उन्हें पुनर्जीवित करने का काम कर रहे…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख