शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मेरे पापा ने ‘आप’ को टिकट के लिए 6 करोड़ रुपए दिए- उदय जाखड़

· · 1 मिनट

मेरे पापा ने 'आप' को टिकट के लिए 6 करोड़ रुपए दिए- उदय जाखड़

लखनऊ। आम आदमी पार्टी से पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के लिए चुनाव लड़ रहे बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने आप पर टिकट के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उदय ने कहा कि “मैं नहीं जानता कि इस साक्षात्कार के बाद मेरे साथ क्या होगा। मेरे घर वाले मुझे अपनाएंगे? या मुझे घर से बाहर निकाल देंगे? पर इस देश का नागरिक और एक बेटा होने के नाते मैं अपने पिता के बारे में कुछ तथ्य ज़ाहिर करना चाहता हूं।”

मेरे पापा तीन महीने पहले, जनवरी 2019 में आम आदमी पार्टी से जुड़े। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें आप से टिकट मिल रही है जिसके लिए उन्हें अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय को छह करोड़ रुपए देने हैं,” – उदय जाखड़ ने आगे कहा।

https://twitter.com/hashtag/WATCH

वहीं बलबीर सिंह जाखड़ ने अपने बेटे के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने बेटे के आरोपों की निंदा करता हूं। मैंने अपने बेटे से कभी भी अपने नामांकन के बारे में कोई बात नहीं की। मैं उससे बहुत ही कम बात करता हूं।

जाखड़ ने आगे कहा कि मेरा बेटा अपने जन्म के समय से ही नाना-नानी के घर रहता है। साल 2009 में मैंने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। वो मेरे साथ केवल 6-7 महीने ही रही है। तलाक के बाद बेटे की कस्टडी उसे ही मिली।

https://t.co/hHbhXq0Gxr

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख