शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

आने वाले समय में चीनी हो सकती है महँगी

· · 1 मिनट

आने वाले समय में चीनी हो सकती है महँगी

लखनऊ। उद्योग संगठन एसोचैम द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले वर्ष चीनी के दामों बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। वही इस वर्ष चीनी के दाम काफी कम रहे है।

गन्ने की खेती से ख़ास मुनाफा नहीं मिलने से किसान गन्ने की फसल से किनारा कर रहे है। चीनी मिलों द्वारा किसानों को बकाए का समय पर भुगतान नहीं होना व उन्हें अपने फसल की उचित कीमत नहीं मिलने की वजह से किसान गन्ने की बजाय दूसरी फसलों का रुख कर रहे हैं।

आकड़ों के अनुसार वर्ष 2014-15 में चीनी का उत्पादन दो करोड़ 83 लाख टन था वहीँ चालू चीनी सत्र में दो करोड़ 70 लाख टन चीनी उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही है। जोकि पिछले वर्ष के आकड़ों के मुताबिक 10 लाख टन कम हैं।

घरेलू उत्पादन में कमी के चलते आक्रमक चीनी निर्यात नीति से अगले साल गर्मियों तक चीनी की घरेलू कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है। खराब मानसून के कारण महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में चीनी उत्‍पादन काफी तेजी से नीचे गिरा है। हालांकि चालू उद्योग संगठन ने यह साफ कर दिया है कि अभी चालू सत्र में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख