गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

आम्रपाली आम के मुरीद दुबई, हांगकांग, मलेशिया में भी

· · 1 मिनट

आम्रपाली आम के मुरीद दुबई, हांगकांग, मलेशिया में भी

कोलकाता (भाषा)। पश्चिम बंगाल के बांकुरा ज़िले विशेष उपज आम्रपाली आम के गुण के ग्राहक अब दुबई, हांगकांग और मलेशिया में रहने वाले भी हो गये हैं।

राज्य के उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बांकुरा के आम उत्पादकों को इस मौसम में दुबई से आठ टन आम्रपाली आम निर्यात का आर्डर मिला है। विभाग के अधिकारी संजय सेन गुप्ता ने कहा, ‘‘उत्पादकों ने कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद नियात विकास प्राधिकार (अपीडा) से गुणवत्ता परीक्षण रपट मिलने के बाद इनका निर्यात शुरु कर दिया है।” उन्होंने कहा कि इस स्वादिष्ट आम की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अब तक राज्य के सिर्फ मालदा और मुर्शिदाबाद के आम लोकप्रिय थे।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘अब हम बांकुरा को आम की दुनिया में ब्रांड के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां की लाल लैटेराईट मिट्टी एक विशेष किस्म का स्वाद पैदा करती है।” सेनगुप्ता ने कहा कि हांगकांग और मलेशिया से भी इसके बारे में सूचना मांगी गई है। वहां अगले साल इसका निर्यात होगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख