शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

आज का हर्बल नुस्खा: घर पर बनाएं लेमन ग्रास से कोल्ड ड्रिंक

· · 1 मिनट

आज का हर्बल नुस्खा: घर पर बनाएं लेमन ग्रास से कोल्ड ड्रिंक

घर पर लेमन ग्रास से कोल्ड ड्रिंक बनाने के नुस्खे के बारे में बता रहे हैं हमारे हर्बल आचार्य डॉ. दीपक आचार्य। लेमन ग्रास यानि गौती चाय, इसे कौन नहीं जानता। नींबू की सुगंध लिए इस घास में जबरदस्त औषधीय गुण होते हैं और ये भी बता दूं कि इसका इस्तमाल कर आप एक गजब का कोल्ड ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। लेमन ग्रास की करीब 50 ग्राम मात्रा लीजिए, इसे कैंची या चाकू से बारीक-बारीक टुकड़ों में तैयार कर लें। करीब आधा लीटर पानी लीजिए और पानी को गर्म करिए। जब पानी खौलने की तैयारी में हो, इन लेमन ग्रास की छोटी-छोटी कटी हुयी पत्तियों को पानी में डाल दीजिए और चूल्हें की आंच को कम कर दीजिए, ऊपर एक प्लेट से बर्तन को ढक दीजिए। दर असल लेमन ग्रास में उड़नशील तेल पाया जाता है, बर्तन से ढक देने से औषधीय महत्व का यह तेल पानी में ही रह जाता है। इस मध्यम आंच पर उबलते लेमन ग्रास के पानी में आधा नींबू भी निचोड़ दीजिए और स्वादानुसार शक्कर भी डाल दें ताकि मिठास आ जाए..आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा अदरक कुचलकर डाल सकते हैं और 2 चम्मच शहद भी। कु़छ देर पकने पर पत्तियों का रंग हल्का पड़ जाएगा, तब इसे चूल्हे से उतार दें, इसे ढककर ही रखें, जब यह ठंडा हो जाए तो इसे छान लें और किसी बोतल में डालकर रेफ़्रिजरेट होने दें। जब खूब ठंडा हो जाए, तो मजे से पियें इसे..ये है शुद्ध से सेहत से भरा स्वदेशी ठंडा। इस पेय का सेवन करना सेहत के लिए अतिलाभदायक है। तनाव, थकान दूर कर बुद्दि को तेज करने में मदद करने वाला यह पेय बच्चों, बुजुर्गों सबको खूब पिलायें। उच्च रक्तचाप यानि हाई बी पी, सरदर्द, कमजोरी और अनिद्रा से पीड़ित व्यक्तियों के लिए यह वरदान की तरह है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख