शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

आज का हर्बल नुस्खा: ऐसे दूर करें जूतों और पांव के तालुओं से आने वाली गंध

· · 1 मिनट

आज का हर्बल नुस्खा: ऐसे दूर करें जूतों और पांव के तालुओं से आने वाली गंध

सन्तरे के छिल्कों के फेंके नहीं, रात में इन्हें दुर्गन्ध मार रहे जूतों के अंदर रख दें, अगली सुबह इन छिलकों को फेंक दें, जूतों से दुर्गन्ध दूर हो जाएगी। जिनके पाँवों के तालुओं से गंध आती है उसे दूर करने का देसी उपाय भी जान लीजिए। चाय बनाकर चायपत्ती को छानने के बाद फ़ेंकें नहीं। दिन भर में जितने बार भी चाय बने, पत्तियों को छानकर एकत्र करलें, रात सोने से पहले सारी चायपत्ती को बड़े बर्तन में उबालें और जब यह गुनगुना हो जाए तो अपने तालुओं को इस पानी में करीब 20 मिनिट तक डुबोकर रखें। जो घर में चाय नहीं पीते वे चायपत्ती (20 ग्राम, करीब 5 चम्मच) लेकर एक लीटर पानी में 10 मिनिट उबालकर इसे तैयार कर सकते हैं। ऐसा सप्ताह में सिर्फ एक बार ही करें, एक महीने में समस्या से हमेशा का छुटकारा मिल जाएगा। चाय में टैनिक एसिड पाया जाता है जो कि पसीना रोकने में सक्षम होता है और इसमें त्वचा की कोशिकाओं को ड्राय करने का गुण होता है साथ ही दुर्गन्धकारक सूक्ष्मजीवों को मार भी गिराता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख