शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अगर आप हैं केंद्रीय कर्मचारी तो पेंशन के लिए जरूरी नहीं है आधार

आधार कार्ड को लेकर ये फैसला तब आया है जब ऐसी रिपोर्ट थी कि कुछ रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है क्योंकि उनका खाता आधार से लिंक नहीं है।

· · 1 मिनट

अगर आप हैं केंद्रीय कर्मचारी तो पेंशन के लिए जरूरी नहीं है आधार

आधार कार्ड केंद्रीय कर्मचारियों के पेंशन के लिए अनिवार्य नहीं होगा। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी। स्थायी समिति की 30वीं बैठक में जितेंद्र सिंह ने कहा कि आधार जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए एक अतिरिक्त सुविधा है। आधार कार्ड को लेकर ये फैसला तब आया है जब ऐसी रिपोर्ट थी कि कुछ रिटायर्ड केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है क्योंकि उनका खाता आधार से लिंक नहीं है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि आधार कार्ड को केंद्रीय कर्मचारियों के पेंशन के लिए अनिवार्य नहीं किया गया है। देश में करीब 48.41 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 61.17 लाख पेंशनर हैं। उन्होंने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए शुरू की गई कई योजनाओं के बारे में भी बताया। जितेंद्र सिंह ने कहा कि न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दी गई है, ग्रैच्युइटी बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है, निश्चित मेडिकल भत्ता बढ़ाकर भी 1000 रुपये कर दिया गया है। “1 जुलाई, 2017 से उपस्थिति भत्ता 4,500 रुपये से बढ़ाकर 6,750 रुपये कर दिया गया है। ये भी पढ़ें- घर बैठे अपने आधार को सिम से लिंक कराने के लिये अपनाएं ये प्रक्रिया https://www.gaonconnection.com/bat-pate-ki/now-you-can-link-your-mobile-number-to-aadhaar

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख