शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

चेक कर लीजिए कहीं बंद तो नहीं हो गया आपका आधार नंबर

· · 1 मिनट

चेक कर लीजिए कहीं बंद तो नहीं हो गया आपका आधार नंबर

नई दिल्ली। समय के साथ-साथ आधार कार्ड की अहमियत लगातार बढ़ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार नंबर बंद भी हो सकता है। दरअसल, लगातार तीन साल तक आधार नंबर का इस्तेमाल नहीं करने पर यह निष्क्रिय हो जाता है।

अधिकारियों के अनुसार, यदि आपने तीन साल तक आधार का कहीं प्रयोग नहीं किया है, यानी बैंक, रसोई गैस कनेक्शन या पैन से इसे लिंक नहीं किया है, तो यह बंद हो सकता है। यूआईडीएआई की वेबसाइट पर यह जांचने की सुविधा दी गई है कि आधार निष्क्रिय हुआ है या नहीं। साथ ही उसे एक्टिवेट करने के विकल्प भी दिए गए हैं। पढ़िए कैसे दोबारा एक्टीवेट कर सकते हैं आधार नंबर।

ये भी पढ़ें : ऐसे निकालें इंटरनेट से खसरा खतौनी

ऐसे चेक करें

  • यूआईडीएआई की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं। यहां आधार सर्विसेस में वेरिफाई आधार नंबर विकल्प है। इस पर क्लिक करें।
  • यहां आपका आधार नंबर मांगा जाएगा। साथ ही कैप्चा कोड दर्ज करने को कहा जाएगा। इसके बाद वेरिफाई पर क्लिक करें।
  • इसके बाद खुलने वाली विंडो में बता दिया जाएगा कि आधार एक्टिव है या नहीं। साथ ही आपके आधार की डिटेल्स भी वहां दिखाई देगी।

अगर आधार बंद हो चुका है तो उठाए यह कदम

यदि आपका आधार बंद हो गया है तो जरूरी दस्तावेजों को साथ नजदीकी आधार सेंटर पर जाएं। ध्यान रहे यह काम ऑनलाइन या पोस्ट के जरिए नहीं होगा। सेंटर पर एक फॉर्म भरवाया जाएगा और बायोमैट्रिक्स से जुड़ी डिटेल्स को वेरिफाई किया जाएगा। इस अपडेट के लिए 25 रुपए शुल्क वसूला जाएगा। इस प्रक्रिया के दौरान आपको अपना सही-सही मोबाइल नंबर बताना होगा। कुछ दिन बाद आधार एक्टिव हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : बस एक क्लिक में होगा शिकायतों का समाधान, पढ़िए आप कैसे सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं अपनी शिकायत

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख