शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

खेती से कमाना है तो किसान भाइयों अपने खेतों की चिता जलाना बंद कीजिए…

· · 2 मिनट

खेती से कमाना है तो किसान भाइयों अपने खेतों की चिता जलाना बंद कीजिए...

कन्नौज। यूपी के कन्नौज, औरैया, उन्नाव, और कानपुर देहात समेत आसपास के जनपदों में शाम होते ही खेतों में आग ही आग दिखती है। ये आग किसान खुद लगा रहे हैं, अपनी फसल अवषेश को जलाने के लिए। लेकिन आग के खतरे से अंजान किसान नहीं जानते कि खेत में आग लगाने से मिट्टी में मौजूद अरबों जीवाणु मर जाते हैं, वो जीवाणु जो मिट्टी के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।

जलने के बाद खेत का दृश्य सिर्फ कन्नौज जनपद में ही लगभग 26 हजार हेक्टेयर में मक्का की खेती की जाती है, और वर्तमान समय में मक्का की कटाई का कम चल रहा है, ऐसे में बड़े पैमाने पर किसान अपने खेतों में बचे अवशेष में आग लगा रहें हैं।

वीडियो यहां देखें-

इस आग से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए उप कृषि निदेषक डाॅ. राजेष कुमार बताते हैं, “ मक्का के अवशेष को जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है, खेतों के सूक्ष्म तत्व मर जाते हैं, सरकार लगातार किसानों को अलग- अलग माध्यम से ये समझाने का प्रयास कर रही है कि अपने खेतों को ना जलाएं।”

मक्का के खेत में लगी आग हालांकि जब हमने एक स्थानीय किसान राजबहादुर से पूछा के वो फसल अवशेष क्यों जलाते हैं तो एक सीधा सा जवाब मिला, “हम लोग खेतों में आग इसलिए लगाते हैं क्योंकि जुताई नहीं हो पाती।” आग से प्रदूषण फैलने वाले सवाल पर इस किसान का एक टका सा जवाब ना कि कोई प्रदूषण नहीं फैलता

राजबहादुर के जवाब से साफ हो कि इस बात को लेकर किसानों को और जागरुक करने की जरूरत है। इस मुद्दे पर उप कृषि निदेषक डाॅ. राजेष कुमार कहते हैं, “ लगभग 70-80% किसान इस बात को समझ गये हैं और वो अवशेष को जलाने की जगह इसे रोटावेटर के माध्यम से अपनी फसलों को खेतों में पलट रहें हैं, मगर कुछ कृषक अभी भी ऐसे हैं जन्हें जागरूक करना बाकी है।’’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख