शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

बदलने लगी हैदरगढ़ बस स्टॉप की तस्वीर

· · 1 मिनट

बदलने लगी हैदरगढ़ बस स्टॉप की तस्वीर

स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

बाराबंकी। जनपद के हैदरगढ़ बस स्टॉप की ही हालत अब बदली बदली नजर आ रही है। गाँव कनेक्शन ने बस स्टाप की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को सीएम आफिस ने गंभीरता से लिया था। विभाग ने यहां फैली अव्यवस्थाओं को काफी हद तक सही कर दिया है।

ये भी पढ़ें- वाह ! 29 साल की उम्र में हजारों एड्स पीड़ित परिवारों का सहारा बन युवक ने कायम की मिसाल

सुधर रही है स्थिति कस्बा हैदरगढ़ का रोडवेज बस स्टॉप बदहाल हालत में था। बस स्टॉप पर हर ओर गंदगी व कूड़ा करकट फैला रहता था। बस स्टॉप पर लगे नल पर काफी गंदगी फैली हुई थी। बस स्टॉप के नाम पर सिर्फ एक जर्जर भवन था। यहां आने वाले यात्रियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। इस बस स्टॉप का पुछताछ केंद्र खुले हुए कई साल हो गए थे। बस स्टॅाप बदहाल होने के कारण लोग यहां आने से बचते हैं। बस स्टाप की बदहाली को गाँव कनेक्शन ने प्रमुखता से छापा था।

ये भी पढ़ें- किताबों के गांव में आपका स्वागत है, यहां हर घर में बनी है लाइब्रेरी



हैदरगढ़ बस स्टॉप की पहले की तस्वीर।
बुधवार को जब गाँव कनेक्शन की टीम ने बस स्टॉप का निरीक्षण किया तो उसे वहां सब कुछ बदला बदला नजर आया। पानी की टंकी और हैंडपंप साफ सुथरे नजर आये। वहीं बस स्टॉप पर कर्मचारी भी उपस्थित नजर आए। बस स्टाप काफी साफ सुथरा नजर आया। नए बोर्ड लगा दिए गए थे।



हैदरगढ़ बस स्टॉप की बाद की तस्वीर।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख