शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

मेंथा ऑयल को मंडी टैक्स से किया जा सकता है मुक्त

· · 1 मिनट

मेंथा ऑयल को मंडी टैक्स से किया जा सकता है मुक्त

वीरेन्द्र सिंह, कम्युनिटी जर्नलिस्ट

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के मेंथा ऑयल कारोबारियों को जल्द ही मंडी शुल्क से मुक्ति मिल सकती है। सोमवार को बाराबंकी सांसद प्रियंका सिंह रावत के साथ उत्तर प्रदेश मेंथा ऑयल एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिला, जिसमे मेंथा किसानों की समस्याओं को प्रमुख रूप से उठाया गया।

इसपर उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही मेंथा किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में मेंथा ऑयल को मंडी टैक्स से मुक्त किया जाएगा, जिससे इसके विपरण में आ रही समस्याएं सुलझ सके। इसके साथ ही व्यापारियों का शोषण भी इससे रुकेगा। उपमुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में मेंथा किसान समिति के अध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रमुख व्यापारी सचिन जैन, चेतन अग्रवाल, दिनेश वैश्य, सनत वर्मा, जितेंद्र गुप्ता और अभिनन्दन आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। बाराबंकी मेंथा की फसल का प्रमुख केंद्र बन गया है। इसके साथ गोंडा, फैजाबाद, सीतापुर समेत की दूसरे जिलों में इसका रकबा तेजी से बढ़ा है।

अब सौर ऊर्जा से चलेगा मेंथा का आसवन संयंत्र, सीमैप के वैज्ञानिकों ने बनाया सोलर डिस्टीलेशन टैंक

पेराई से पहले मेंथा का ढेर लगा तो तेल निकलेगा कम

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख