शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए करें बेल के जूस का सेवन : विशेषज्ञ

· · 1 मिनट

गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए करें बेल के जूस का सेवन : विशेषज्ञ

रहनुमा बेगम, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

औरैया। बेल जूस के सेवन से शरीर के विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते है। गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए बेल (बेलुआ) का जूस बहुत ही लाभकारी है। कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के वैज्ञानिक ने महिलाओं को गर्मी से बचने के लिए बेल का जूस पीने की सलाह दी है। जिला मुख्यालय से लगभग 08 किलोमीटर दूर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के पास गांव बिंदपुर में महिलाओं को गर्मी से बचने के लिए कुछ खास टिप्स बताए।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

वैज्ञानिक फूल कुमारी ने महिलाओं को बताया,“ बेल का जूस बहुत ही फायदे मंद है। बेल के रस का नियमित सेवन से कैंसर जैसे रोग से बचा जा सकता है। क्योंकि इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते है। जो शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं। साथ ही इस मौसम में आने वाला तरबूज भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें लाइकोपिन पाया जाता है जो त्वचा को चमकदार बनाता है। विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होने के कारण यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी अच्छा रखता है।”

ये भी पढ़ें: सेहत की रसोई : डायबिटीज नियंत्रित करना है तो खाएं जमुनिया सलाद

पशु पालन विशेषज्ञ ब्रज विकास सिंह ने मौसमी फल एवं पेय पदार्थो को सेवन करने की सलाह दी है। और कहा कि न केवल स्वाटिष्ट ही होते है बल्कि हमारे सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इस कार्यक्रम में लज्जा देवी, विनीता देवी, राधिका सहित दो दर्जन महिलाए मौजूद रही।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख