शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले-सच की जीत होगी

· · 2 मिनट

केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले-सच की जीत होगी

नई दिल्ली। कपिल मिश्रा द्वारा अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए गंभीर आरोप पर अभी तक कोई भी जवाब नहीं दिया था, लेकिन अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीटर पर लिखा, ”सत्य की जीत होगी। कल दिल्ली विधान सभा के विशेष सत्र से इसकी शुरुआत।”

केजरीवाल के इस ट्वीट से कुछ घंटे पहले ही आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में सीएम केजरीवाल का बचाव करते हुए कपिल मिश्रा को मानवता का पाठ पढ़ाने की कोशिश की है। संजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि क्या अपनी बौखलाहट में कपिल मिश्रा इतनी भी मर्यादा भूल गये की आज ही अरविंद जी के साढू बंसल जी का निधन हुआ और उन पर ऐसे बेबुनियाद आरोप?

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

कपिल मिश्रा की ओर से लगाए गए आरोप और पिछले दिनों में पार्टी के अंदर बढ़ रही मुखर नाराजगी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने घर को बचाने के लिए रणनीति पूरी तरह बदल दी है। बागी तेवर वाले विधायकों को पार्टी के साथ बनाए रखने के लिए उनसे बातचीत होगी। उनकी समस्याओं को सुलझाने का आश्वासन दिया जाएगा और यह सब कुछ शीर्ष स्तर से होगा।

आप के लिए लगातार बागी तेवर अपनाते विधायकों की समस्या बढ़ती जा रही है। माना जा रहा है कि कपिल मिश्रा के अलावा छह-सात विधायक और हैं जो पार्टी के खिलाफ खुल कर जनता के बीच जा सकते हैं। ऐसे विधायकों को लेकर पार्टी में पहले जहां बेहद उपेक्षा का भाव था, वहीं अब इनको लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। ऐसे विधायकों को नियमित तौर पर केजरीवाल से मिलवाने के साथ ही अन्य मंत्रियों से भी मिलवाया जाएगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख