शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

बिना लाइसेंस बेच रहे पानी के पाउच

· · 2 मिनट

बिना लाइसेंस बेच रहे पानी के पाउच

अनिल चौधरी, स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

पीलीभीत। डीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग ने शहर में पीने के पानी की अवैध बिक्री करने वालों को धर दबोचा। इन दिनों शहर में अनेक ऐसे वाटर प्लांट चल रहे हैं जो हज़ारों लीटर पानी ज़मीन से निकालकर उसकी गुणवत्ता और शुद्धता की जांच किए बग़ैर शादी-विवाह समारोह और सरकारी दफ्तरों में बग़ैर किसी लाइसेंस के सप्लाई कर प्रतिदिन हज़ारों रुपए की कमाई कर रहे हैं। खाद्य विभाग की टीम ने बगैर लाइसेंस के चल रही पीने के पानी के पाउच बनाने वाली एक फैक्ट्री को पकड़ा और मशीन को सील कर दिया।

जिलाधिकारी शीतल वर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा के नेतृत्व में टीम ने शहर में छापेमारी की। जांच के दौरान किसी भी सप्लायर के पास न तो पानी की शुद्धता की जांच के कोई अभिलेख मिले और न ही कोई जांच रिपोर्ट मिली। इस पर सभी को नोटिस जारी किया गया।

ये भी पढ़ें- स्वच्छता और सेहत बनाए रखने के दस सूत्र

पानी की पैकिंग के लिए ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैण्डर्ड एवं आईएसआई से लाइसेंस प्राप्त करना होता है, लेकिन कोई भी लाइसेंस नहीं मिला। इस पर मशीन को सील करने का नोटिस जारी किया गया है, साथ ही इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

वीके वर्मा, अभिहीत अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन

जांच के दौरान मोहल्ला तुलाराम में गंगोत्री जल के नाम से पानी सप्लाई करने वाले प्लांट पर टीम को बिना लाइसेंस के पॉलीथिन पाउच में पीने का पानी पैक होते मिला। इस प्लांट पर मशीन को सील कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय से लगे गाँव चिड़ियादह में भी ऐसा ही एक प्लांट चल रहा है। गाँव कनेक्शन संवाददाता ने जब ग्राम चिड़ियादह का दौरा किया तो वहां पर एजी जल नाम का वाटर प्लांट चलता पाया गया। जब इस प्लांट के प्रबंधक मो. अज़ीज़ से बात की गई व लाइसेंस दिखाने को कहा गया तो उसने शाम को लाइसेंस दिखाने का बहाना करके अपना पीछा छुड़ा लिया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख