शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

कांग्रेस ने मेरी जिंदगी खराब की: मुलायम

· · 1 मिनट

मैनपुरी (आईएएनएस/आईपीएन)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस ने मेरी जिंदगी खराब कर दी और मेरे ऊपर कई मुकदमे लगाए। करहल के ग्राम गुनहिया में शहीद धर्मेद्र यादव की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मस्जिद टूटने के दौरान अटल और आडवाणी ने मरने वालों की संख्या 56 बताई।

लेकिन उनके मांगने के बाद भी इस संख्या की सूची नहीं दी गई। सिर्फ 16 लोग ही मरे और 84 लोग घायल हुए। इस घटना का उन्हें दुख है, लेकिन उन्होंने देश का बंटवारा रोकने के लिए ये सब किया।

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मुलायम ने कांग्रेस और सपा के गठबंधन का फिर विरोध किया और कहा कि कांग्रेस ने उनकी (मुलायम) जिंदगी खराब कर दी। मुसलमान आज भी कांग्रेस को मस्जिद टूटने का गुनहगार मानते हैं। मुसलमान कभी भी कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। वे सपा के साथ हैं। लेकिन अखिलेश ने कांग्रेस से गठबंधन किया तो पूरे प्रदेश ने विरोध कर दिया।

मुलायम ने शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे पर कुछ नहीं बोला और कहा कि सब लोग मिलकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें। आने वाले दिनों में सपा की कमान युवाओं के हाथों में होगी। मुलायम ने कहा कि शिवपाल को समझाया है आज फिर बात होगी। शिवपाल को समझाकर मामले का हल निकाला जाएगा।

मुलायम ने ये भी कहा कि अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाकर उन्होंने भूल की। अगर वे मुख्यमंत्री बनते तो आज सपा का ये हाल न होता। मुलायम ने कहा कि कड़ी मेहनत करके सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाया। अगर वे सीएम बन जाते तो आज ये स्थिति नहीं बनती।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख