शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

आप मंत्रिमंडल से हटाए गए कपिल मिश्रा

· · 1 मिनट

आप मंत्रिमंडल से हटाए गए कपिल मिश्रा

नई दिल्ली (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जल एवं परिवहन तथा संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा को राज्य मंत्रिमंडल से हटा दिया है। कपिल की जगह राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

दिल्ली सरकार के एक सूत्र ने बताया कि नजफगढ़ से विधायक गहलोत और सीमा पुरी से विधायक गौतम दिल्ली मंत्रिमंडल में नए चेहरे होंगे। सूत्र ने कहा, ”निकाय चुनाव के दौरान जल आपूर्ति अच्छी नहीं रही और दूसरे कई विधायकों ने अपने-अपने इलाके में इसी तरह की समस्या की शिकायतें कीं, इसीलिए कपिल मिश्रा को पद से हटाया गया है।” केजरीवाल ने ट्विटर पर अपने एक फॉलोअर का ट्वीट रीट्वीट कर मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत दिए।

केजरीवाल के ट्विटर पर फॉलोअर और पेशे से पत्रकार विक्रांत यादव ने ट्वीट किया था, ”दिल्ली सरकार से बड़ी खबर, कपिल मिश्रा केजरीवाल मंत्रिमंडल से बाहर किए गए। कैलाश गहलोत और राजेंद्र गौतम होंगे नए मंत्री।” केजरीवाल ने जल्द ही इस ट्वीट को रीट्वीट कर मंत्रिमंडल में बदलाव की बात की पुष्टि कर दी।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख