शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

औचक निरीक्षण में चार डॉक्टर और 12 स्वास्थ्यकर्मी मिले गायब

· · 1 मिनट

औचक निरीक्षण में चार डॉक्टर और 12 स्वास्थ्यकर्मी मिले गायब

आभा, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

कन्नौज। गाँव के अस्पतालों में जाने से डॉक्टर और कर्मचारी कतराते हैं, यह खुलासा सीएमओ समेत अन्य अफसरों के निरीक्षण में आखिरकार सामने आ गया। डीएम ने विकास खंड के दो-दो अस्पताल रोज देखने और उसी दिन कैम्प कार्यालय में रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।

सेहत से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

बता दें कि डीएम जगदीश प्रसाद के निर्देश पर हाल मे सीएमओ डॉ. एके पचौरी ने कन्नौज सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां डॉ. एसके सिंह और कक्ष सेवक सुशील कुमार नहीं मिले। वहीं, ठठिया पीएचसी में भी स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, प्रयोग सहायक श्रवण कुमार और एसएमएलटी विजय सिंह नहीं थे। डिप्टी सीएमओ डॉ. एके जाटव के निरीक्षण में जलालाबाद पीएचसी में प्रयोगशाला सहायक बीएल कुशवाहा और गुगरापुर में स्टाफ नर्स सुचित्रा वर्मा मौजूद नहीं थीं।

डिप्टी सीएमओ डॉ. जेआर सिंह को भी गागेमऊ अस्पताल में डॉ. पवन सिंह व कक्ष सेवक शशिकांत वर्मा और तिर्वा सीएचसी पर दृष्टि मितिज्ञ ज्योति शुक्ल नहीं थीं। इसके अलावा मानीमऊ गाँव की पीएचसी पर डॉ. नरसिंह राजपूत तो पांच अप्रैल से अनुपस्थित चल रहे हैं। डीएम जगदीश ने बताया, “सभी डिप्टी सीएमओ, एसीएमओ और नोडल अधिकारीयों को हर रोज अपने-अपने विकास खंड के दो-दो अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख