शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

ममता बनर्जी ने कहा- अब हम दिल्‍ली पर कब्‍जा करेंगे

· · 1 मिनट

बीरपाड़ा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक जनसभा में आरोप लगाते हुए कहा कि वे (भाजपा) तृणमूल कांग्रेस से डरे हुए हैं। इसलिए वे हमें धमकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस को धमकाया नहीं जा सकता। हम अपना सिर ऊंचा रखते हैं। जो लोग मुझे चुनौती देते हैं, मैं उनकी चुनौती स्वीकार करती हूं। हम दिल्ली पर कब्जा करेंगे।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

कोलकाता में ममता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र की एक झुग्गी में बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की यात्रा का उल्लेख करते हुए ममता ने कहा, ”वे दिल्ली से आते हैं और झूठ फैलाते हैं। वे (बंगाल पर कब्जा करने की) जल्दबाजी में हैं। वे तृणमूल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सीबीआई को लगाने की हमें धमकी दे रहे हैं। वे गुजरात को संभाल नहीं सकते हैं, लेकिन बंगाल पर नजर गड़ाए हैं।” उन्होंने कहा, ”साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कालाधन लाने का वादा किया था, लेकिन कुछ भी नहीं हुआ है। चुनाव के समय बड़ी-बड़ी बातें करना आसान है।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख