शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

ट्रैक्टर की जुताई से मिट्टी हो रही सख्त

· · 2 मिनट

ट्रैक्टर की जुताई से मिट्टी हो रही सख्त

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

कानपुर।कुछ साल पहले तक हर किसान के पास बैल रहते थे। बैल से खेतों की जुताई होती थी। अब ट्रैक्टर से खेतों की जुताई होने लगी, जिससे अब बैलों की संख्या घटती जा रही है। हल-बैल की जगह ट्रैक्टर की जुताई से मिट्टी भी सख्त हो रही है, बावजूद इसके लोग अब बैल नहीं पाल रहे हैं।

“पहले हम बैलों के साथ हल लगाकर जुताई करते थे, लेकिन आज ट्रैक्टर से जुताई की जा रही है। ट्रैक्टर की जुताई जमीन को कड़ी कर रही है। बैल से जुताई से यह समस्या नहीं आती थी। हमारे बचपन में घर के बाहर बंधे बैल सम्पन्नता की निशानी माने जाते थे।” ये कहना है कानपुर के चौबेपुर गाँव के निवासी जीवन लाल यादव (65 वर्ष)।

खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

कानपुर नगर से घाटमपुर की ओर 12 किमी दूर स्थित बिधनू ब्लाक के रहने वाले विनोद कुमार अग्निहोत्री (55 वर्ष) कहते हैं, “ट्रैक्टर के इस्तेमाल ने बहुत कुछ बदल दिया है। ट्रैक्टर से कम समय में ज्यादा खेतों की जुताई हो जाती है, जबकि बैलों से यह संभव ही नहीं है।”

बैलों से चल रहे हैं पंप

नेशनल हाईवे-2 पर कानपुर से दिल्ली की ओर स्थित गोशाला सोसाइटी में बैलों की मदद से बिजली भी पैदा की जा रही है। यहां बैलों से चलने वाले जेनरेटर, पानी निकालने का पम्प, थ्रेसर और ग्राइन्डर जैसे यंत्र चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा यहां पर गोमूत्र से बिजली उत्पादन और बैलों के प्रयोग से बैट्री चार्ज कराना जैसे नए प्रयास करे जा रहे हैं। साल 2007 की पशुगणना के अनुसार बैलों की संख्या लगभग तीन लाख 80 हजार थी, जो साल 2012 की पशुगणना में घटकर करीब तीन लाख 64 हजार हो गई है। जो हर वर्ष घटती ही चली जा रही है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख