शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

मरीजों को अब नहीं भटकना होगा इधर उधर, 150 तरह की जांचें अब एक ही छत के नीचे

· · 1 मिनट

मरीजों को अब नहीं भटकना होगा इधर उधर, 150 तरह की जांचें अब एक ही छत के नीचे

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। सरकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब खोलने जा रही है। सीएससी पर बनने वाले लैब में मरीजों को 150 तरह की जांचें अब मुफ्त कराने की सुविधा मिलेगी।

अभी तक सीएचसी पर पैथोलॉजी जांच में केवल हीमोग्लोबिन, प्रेग्नेंसी और ब्लड शुगर जैसी सामान्य जांच की जाती है। बाकी जांच के लिए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। अब सीएचसी पर भी पैथोलॉजी की सुविधा मिलने से ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

सेहत से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इसके लिए सरकार ने पीपीपी मॉडल के तहत कंपनी सीएचसी पर एक-एक एक्सटेंशन काउंटर खोलेगी, जिसमें कंपनी के लैब टेक्निशियन और कर्मचारी तैनात रहेंगे। मरीज ब्लड की सामान्य जांच के साथ150 तरह की अन्य जांच करा सकेंगे।

जांच को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक का निर्देश मिला है, जिसमें सीएचसी पर नि:शुल्क जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं।

डॉ जीएस बाजपेई, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, लखनऊ

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रोक्योरमेंट महाप्रबंधक डॉ. वेद प्रकाश ने 31 जिलों के सीएमओ को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि मरीजों को जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सेवा प्रदाता का चयन कर लिया गया है। जिनके माध्यम से शीघ्र ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। जांच के सैंपल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक लिए जाएंगे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख