रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
खेल

IPL Live : सनराइजर्स हैदराबाद कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीता, गुजरात लायंस करेगा बल्लेबाजी

· · 1 मिनट

IPL Live : सनराइजर्स हैदराबाद कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीता, गुजरात लायंस करेगा बल्लेबाजी

हैदराबाद (आईएएनएस)। गुजरात लायन्स ने टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच में आज यहां सात विकेट पर 135 रन बनाए। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान के अपने करिश्माई स्पैल में चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें भुवनेश्वर कुमार (21 रन देकर दो विकेट) और आशीष नेहरा (27 रन देकर एक विकेट) का अच्छा साथ मिला।

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता

इससे पूर्व सनराइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार को गुजरात लायंस के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के अपने दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स ने 10वें संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था। दूसरी ओर, गुजरात को पहले मैच में कोलकाता नाइट राइर्ड्स के हाथों हार मिली थी।

टीमें (सम्भावित) :-

सनराइजर्स हैदराबाद :- डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, बेन कटिंग, मोइजेज हेनरिक्स, युवराज सिंह, नमन ओझा, दीपक हुड्डा, बिपुल शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा और राशिद खान।

गुजरात लायंस :- सुरेश रैना (कप्तान), एरॉन फिंच, ड्वेयन स्मिथ, दिनेश कार्तिक, ब्रैंडन मैक्कलम, जेसन रॉय, तेजस बारोका, बासिल थम्पी, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी और शिविल कौशिक।

और पढ़िए

  1. खेल

    ICC World Cup 2019: उलझती जा रही है सेमीफाइनल की गुत्थी

    चौथे नंबर के लिए फंसी इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम...

    Imran Khan · 6 मिनटलेख