शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

गर्मी और लू से बचने के लिए ये करें उपाय

· · 2 मिनट

गर्मी और लू से बचने के लिए ये करें उपाय

बाराबंकी। अप्रैल के पहले हफ्ते से ही गर्मी ने रिकार्ड तोडऩा शुरु कर दिया है। चढ़ते पारे के साथ आग उगलते सूरज ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। इन दिनों में सबसे ज्यादा खतरा लू लगने का होता है। इनसे बचने के लिए डॉक्टरों के कुछ सुझाव दिए हैं।

गरमी के दिनों में गरम हवाएँ चलती हैं, इसे लू कहते हैं। इन्हें कुछ लोग तो सहन कर जाते हैं, लेकिन कुछ लोग सहन नहीं कर पाते और लू का शिकार हो जाते हैं। खासकर अप्रैल, मई एवं जून की गर्मी व्यक्ति को अधिक परेशान करती है, जिससे बचने के उपाय हमें करना आवश्यक है।

बाराबंकी के मुख्य चिकित्साधिकारी डा.डीआर सिंह ने गर्मी और लू से बचने के कुछ उपाय बताए हैं, जिन्हें अपना कर गर्मी और लू से बचा जा सकता है।आइए आप और हम निम्न उपायों को अपना कर काफी हद तक गर्मी की दस्तक से बच सकते हैं…

1- लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें। ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोछे या फिर ठण्डे पानी से नहलाये। सामान्य तापमान का जल सिर पर डाले। ध्यान खे कि जिससे शरीर का तापमान कम हो जाये। व्यक्ति को नींबू पानी या नारियल पानी पीने को दे।

2- धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाते का इस्तेमाल करें। सफर में अपने साथ पानी रखे।

3- तबियत ठीक न लगे तो तुरन्त डाक्टर से सम्पर्क करें

4- धनिए को पानी में भिगोकर रखें, फिर उसे अच्छी तरह मसलकर तथा छानकर उसमें थोड़ी सी शक्कर मिलाकर पीने से गरमियों में लू से राहत मिलती है।

5- मेथी की सूखी पत्तियों को ठंडे पानी में कुछ समय भिगोकर रखें, बाद में उसे हाथ से मसलकर छान लें, इस पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर दो-दो घंटे पर रोगी को पिलाएँ, इससे लू से तुरंत छुटकारा मिलता है।

6- इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपड़े से छान लें। इस पानी में शकर मिलाकर पीने से लू का शमन होता है।

7- लू से बचने के लिए दोपहर के समय बाहर नहीं निकलना चाहिए। अगर बाहर जाना ही पड़े तो सिर व गर्दन को तौलिए या अंगोछे से ढँक लेना चाहिए। अंगोछा इस तरह बाँधा जाए कि दोनों कान भी पूरी तरह ढँक जाएँ।

8- गर्मी के दिनों में हल्का व शीघ्र पचने वाला भोजन करना चाहिए। बाहर जाते समय खाली पेट नहीं जाना चाहिए।

अभी से झुलसाने लगी है गर्मी। 9- गर्मी के दौरान नरम, मुलायम, सूती कपड़े पहनना चाहिए जिससे हवा और कपड़े शरीर के पसीने को सोखते रहते हैं।

गाँव कनेक्शन एप लिंक- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gaonconnection.mobile.android&hl=en-GB

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख