शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

यूपी: अखिलेश ने मैनपुरी सहित अन्य जिलों में हार की समीक्षा की

· · 1 मिनट

लखनऊ (आईएएनएस/आईपीएन)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी सहित कई जनपदों के प्रत्याशियों तथा प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर विधानसभा के चुनाव परिणामों की समीक्षा की। अखिलेश ने सोमवार को फरु खाबाद, इटावा, औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कन्नौज, एटा और कासगंज जनपद के लोगों से भेंटकर पार्टी की हार की समीक्षा की।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया, ”विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक में यह तथ्य निकलकर आया कि कुछ लोगों ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के विरुद्ध आचरण कर भाजपा को समर्थन दिया। ऐसे लोगों को जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का विरोध कर अनुशासनहीनता की, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अब युवा संगठनों सहित सभी फ्रंटल संगठनों और जिला, शहर इकाइयों को भी सक्रिय बनाने की कार्ययोजना बन रही है। इधर, 15 अप्रैल से सदस्यता भर्ती की तैयारी भी जोर शोर से की जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा, ”अखिलेश यादव की छवि आज भी बेदाग है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में विकास के जो कार्य किए, उनकी प्रशंसा देशभर में हुई है। विधानसभा में भी विपक्षी नेताओं ने उनकी मुक्त कंठ से सराहना की थी। जनहित की तमाम योजनाएं लागू कर उन्होंने प्रदेश को विकास की नई मंजिलों पर पहुंचाया है। राज्य का पत्ता-पत्ता इस बात का गवाही देता है कि अखिलेश यादव का मुख्यमंत्रित्व अवधि को स्वर्णिम काल कहा जा सकता है।”

चौधरी ने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की बात पर अब तो देशभर में चर्चा चल रही है। मध्यप्रदेश में की गई जांच में सबूत भी मिला है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐसी जीत संदेह जरूर पैदा करती है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख