गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

उम्र में भले ही बड़े हों योगी पर काम में बहुत पीछे : अखिलेश यादव

· · 2 मिनट

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि आदित्यनाथ योगी भले ही उनसे उम्र में बड़े हैं लेकिन ‘काम में बहुत पीछे’ हैं।

सपा मुखिया अखिलेश ने यहां पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘योगी जी (उत्तर प्र्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री) हमसे एक साल बड़े हैं, हम कहते हैं कि आप उम्र में भले ही बड़े होंगे लेकिन काम में बहुत पीछे हैं।”

राजनीति से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद गोरखपुर से सांसद योगी ने लोकसभा में एक चर्चा के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा था कि राहुल उनसे (योगी) उम्र में एक साल बड़े हैं और अखिलेश एक साल छोटे हैं।

सदन में मौजूद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे की ओर देखते हुए योगी ने कहा था, ‘‘दोनों (अखिलेश और राहुल) की जोड़ी के बीच में मैं जो आ गया, मुझे लगता है कि ये आपकी विफलता का एक बड़ा कारण हो सकता है।”

स्वच्छता अभियान और सरकारी कार्यालयों में मंत्रियों-अधिकारियों के झाडू लगाकर सफाई करने के बारे में भी अखिलेश ने चुटकी ली, ‘‘हमें नहीं मालूम था कि हमारे अधिकारी इतनी अच्छी झाडू लगाते हैं। मालूम होता तो हम भी खूब झाडू लगवाते।

ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों पर उन्होंने कहा कि बसपा ने भी इस बारे में सवाल उठाए हैं, अगर ऐसी बात है तो जांच हो जानी चाहिए और भविष्य में चुनाव ‘बैलट पेपर’ से कराने चाहिए।

कानून व्यवस्था को लेकर हमेशा से भाजपा सहित विरोधी दलों के निशाने पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें उस दिन का इंतजार है जब मीडिया उत्तर प्रदेश में होने वाली हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर उसी तरह योगी की फोटो के साथ खबरें दिखाएंगे, जैसी उनकी (अखिलेश) दिखाया करते थे।

योगी पर जाति विशेष के पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आरोप

योगी सरकार पर एक जाति विशेष के पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आरोप मढ़ते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि एक जाति विशेष के अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है, उन्हें निलंबित किया जा रहा है लेकिन मीडिया उनकी खबर नहीं लगाएगा।

15 अप्रैल से पूरे उत्तर प्रदेश में शुरू होगा सदस्यता अभियान

कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रखने की बात दोहराते हुए अखिलेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा चल रही है, पार्टी का सदस्यता अभियान 15 अप्रैल से पूरे उत्तर प्रदेश में शुरू होगा और 30 सितंबर से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख