सोमवार, 30 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल से कृषि महोत्सव का आयोजन, ‘कृषि क्रांति रथ’ घूम कर किसानों को करेंगे जागरूक

· · 1 मिनट

मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल से कृषि महोत्सव का आयोजन, ‘कृषि क्रांति रथ’ घूम कर किसानों को करेंगे जागरूक

भोपाल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में ‘ग्रामोदय से भारत उदय’ कार्यक्रम के तहत 15 अप्रैल से दो मई तक कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान किसानों को जागरूक किए जाने के साथ शासन की योजनाएं बताई जाएंगी, इसके लिए ‘कृषि क्रांति रथ’ घूमेंगे।

आधिकारिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य शासन द्वारा पूरे प्रदेश में कृषि महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य कृषि से जुड़े विषयों पर किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम करना है। साथ ही नवीन एवं वैज्ञानिक तकनीकी सुधार से वर्तमान फसलों की उत्पादकता बढ़ाना है। इसके अलावा नवीन फसल (किस्मों) की संभावनाओं के आधार पर भविष्य में प्रदेश के फसलचक्र को परिवर्तित कर कृषि को फायदे का व्यवसाय बनाना है।

यह महोत्सव किसानों पर केंद्रित रहेगा। कृषि विभाग ने निर्णय लिया कि इस बार प्रत्येक विकासखंड में दो कृषि क्रांति रथ चलाए जाएंगे। इससे सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचा जा सकेगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख