शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

शपथ ग्रहण समारोह में बेकार का खर्च नहीं किया जाएगा: अमरिन्दर

· · 1 मिनट

शपथ ग्रहण समारोह में बेकार का खर्च नहीं किया जाएगा: अमरिन्दर

चंडीगढ़ (भाषा)। पंजाब में वित्तीय समस्याओं का हवाला देते हुये मुख्यमंत्री बनने जा रहे अमरिन्दर सिंह ने आज कहा कि मितव्ययिता उपाय के तहत शपथ ग्रहण समारोह बेहद सादगी भरा रखने का निर्णय किया गया है।

अमरिन्दर के हवाले से पंजाब कांग्रेस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘जब पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर राज्य के नये मुख्यमंत्री के रुप में अमरिन्दर सिंह को गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे तो राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को बहुत भव्यता से आयोजित नहीं किया जाएगा।” कांग्रेस विधायक दल के नेता और पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष 75 वर्षीय अमरिन्दर अपने कैबिनेट के कुछ सदस्यों के साथ शपथ लेंगे।

उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह शपथ ग्रहण समारोह में कोई अवांछित या बेकार के खर्च करने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार वित्तीय समस्या से राज्य को उबारने के लिए प्रतिबद्ध है जो पिछले शासनकाल के दौरान खराब हो गयी है। प्रत्येक छोटा-छोटा कदम यह सुनिश्चित करेगा कि संकट के समय में जहां तक हो सके बचत की जाए।” पीपीसीसी के अध्यक्ष ने नव निर्वाचित सभी विधायकों से अनुरोध किया कि समारोह को सादा बनाए रखने के लिए कम से कम लोगों को आमंत्रित करें।

उन्होंने अपने समर्थकों से भी इसी तरह का व्यवहार करने और चंडीगढ की सडकों को बंद नहीं करने का अनुरोध किया जिसके कारण शहर में लोगों को परेशानी हो। विधानसभा चुनावों में पार्टी को स्पष्ट बहुमत देने के लिए पंजाब के लोगों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुये आगामी मुख्यमंत्री अमरिन्दर ने कहा कि एक बार सरकार गठन की संवैधानिक औपचारिकता पूरी होने के बाद आभार जताने के लिए वह व्यक्तिगत रुप से सभी जिलों का दौरा करेंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख