शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मोदी की आंधी में हवा हुआ रालोद

· · 2 मिनट

मोदी की आंधी में हवा हुआ रालोद

लखनऊ। सपा में विवाद के बाद जोश शोर से चुनाव लड़ने वाले राष्ट्रीय लोकदल को करारी हार का सामना करना पड़ा है। रालोद नेे पश्चिमी यूपी से लेकर लखऩऊ तक उम्मीदवार उतारे थे लेकिन वो एक सीट भी नहीं जीत पाई है। इस चुनाव में 315 सीटों पर चुनाव लड़ा।

छोटे चौधरी के नाम से मशहूर रालोद के मुखिया अजित सिंह की सारी रणनीति विधानसभा में मोदी की लहर में धाराशाई हो गई है। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने इसे सांप्रदाायिक राजनीति करार दिया है, उन्होंने कहा, “बीजेपी ने हिंदू-मुस्लिम का कार्ड खेलकर जीत दर्ज की है।”

रालोद कार्यकर्ता और नेता इस बार वापसी करने के लिए जमकर पसीना बहाया लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। जिस पश्चिम को एक समय रालोद का गढ़ कहा जाता था, वहीं से आज रालोद जीत के लिए तरसती दिखी।

2013 में हुए दंगे के बाद रालोद के प्रमुख वोटर जाट और मुस्लिम दोनों चौधरी अजित सिंह की दंगे पर चुप्पी के कारण नाराज़ हो गए और पार्टी से दूरी बना लिए नतीजतन कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बावजूद पार्टी बुरी तरह से हारी गयी। छह बार बागपत से सांसद रहे चौधरी अजित सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव बागपत से ना सिर्फ हारे बल्कि तीसरे नम्बर पर रहे। वहीं रालोद महासचिव जयंत चौधरी को मथुरा लोकसभा क्षेत्र से हेमा मालिनी से हार मिली।

रालोद का गठन चौधरी अजित सिंह ने 1996 में किया था। 14 वें विधानसभा चुनाव में रालोद के 10 विधायक विधानसभा पहुंचे थे। तब रालोद ने बसपा को समर्थन दिया था। 15 वें विधानसभा में भी भी रालोद से 10 विधायक विधानसभा पहुंचे थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में रालोद के 9 विधायक चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

इस बार शुरू से ही रालोद अध्यक्ष अजित चौधरी समाजवादी विचारधारा वाले पार्टियों को एकजुट कर एक मजबूत गठबंधन बनाने की कोशिश किए, लेकिन मुलायम सिंह के इंकार के बाद नीतीश कुमार की पार्टी जद(यू) और कुछ क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर गठबंधन में चुनाव मैदान में थे। समाजवादी पार्टी में हुए विवाद के बाद पार्टी छोड़ने वाले ज्यादातर लोग रालोद में ही शामिल होकर चुनाव मैदान में थे। इससे रालोद को फायदा होने का असार दिख रहा था लेकिन रालोद को कोई फायदा नहीं हुआ।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख