शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

MCD चुनाव जीता तो एक साल में दिल्ली को लंदन जैसा बना देंगेः अरविंद केजरीवाल

· · 1 मिनट

नई दिल्ली। दिल्ली में MCD चुनाव पास आते ही पार्टियों ने इस तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आगामी निगम चुनाव में यदि आम आदमी पार्टी को जीत मिलती है तो वह दिल्ली को लंदन जैसा बना देगी।

चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने दिल्ली में दो वर्षों में जितना काम किया है उतना भाजपा 10-15 वर्षों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, ”विधानसभा चुनाव में आपने 67 सीटें दीं और इस बार आप कोई ऐसा फर्क मत कीजिए। यदि हम दिल्ली नगर निगम चुनाव जीत गए तो हम दिल्ली में चार चांद लगा देंगे और उसे एक साल में लंदन जैसा बना देंगे।’’

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने एक कार्यक्रम से इतर कहा कि भाजपा शासित एमसीडी ने सफाई का अपना काम नहीं करके शहर को गंदा बनाया और दिल्ली की जनता पिछले दो वर्ष में हमारा काम देखकर अब महसूस करती है कि अगर आप निकाय चुनाव जीतती है तो यह शहर और एमसीडी में भ्रष्टाचार को साफ करेगी। अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी एमसीडी के चुनावों में पहली बार उतर रही है। एमसीडी में बीते दस वर्ष से भाजपा सत्ता पर काबिज है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख