शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

पंगेशियस मछली पालने से होता है कम समय में ज्यादा मुनाफ़ा

· · 1 मिनट

पंगेशियस मछली पालने से होता है कम समय में ज्यादा मुनाफ़ा

लखनऊ। मोहम्मद आसिफ़ (33 वर्ष) पंगेशियस मछली पालन करके लाखों की कमाई कर रहे हैं। पंगेशियस मछली कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए मछली पालकों को एक अच्छा विकल्प है।

डेढ़ एकड़ में लगभग 600 कुंतल का उत्पादन हो जाता है, जिससे साल भर में लाखों की कमाई हो जाती है। अभी हमारे पांड में करीब पौने दो लाख मछली हैं

देश के होटलों के अलावा विदेशों में बढ़ रही मांग को लेकर इस मछली को पालने का फरवरी से मार्च तक उपयुक्त समय है। बाराबंकी जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर देवां ब्लॉक के गंगवारा गाँव में रहने वाले मोहम्मद आसिफ़ डेढ़ एकड़ में पंगेशियस मछली पाल रहे हैं।

यह मछली बहुत जल्दी बढ़ती है, दूसरी मछलियों की अपेक्षा इसमें पतले कांटें काम होते हैं। इसलिए इस मछली की मांग भी ज्यादा है। इस मछली में एक खासियत यह भी है कि इस प्रजाति में रोगनिरोधक क्षमता अधिक है।

डॉ. हरेंद्र पंगेशियस मछली 6-7 माह में लगभग 600 ग्राम की हो जाती है। मीठे पानी में पाई जाने वाली दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी प्रजाति है। भारत में पंगेशियस मछली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश है। अब उत्तर प्रदेश मछली पालक भी पंगेशियस मछली का पालन करने लगे हैं।

ये भी देखें- वीडियो : जानिए कैसे कम जगह और कम पानी में करें ज्यादा मछली उत्पादन

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख