शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

मनमोहन सिंह के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं थी: नायडू

· · 2 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने आज कहा कि उनके कार्यकाल में अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं थी और यह राजग सरकार थी जिसके कार्यकाल में भारत ने सात प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर हासिल की और गरीब, विकास प्रक्रिया का हिस्सा बने।

नायडू ने कहा कि मुद्रास्फीति को इसके सबसे निचले स्तर पर लाया गया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बन गया है एवं भारत के पास अब ‘सबसे अधिक’ विदेशी मुद्रा भंडार है। विमुद्रीकरण के बाद अधिक संख्या में लोग कर के दायरे में आ रहे हैं जिससे कर की दरें स्वत: ही नीचे आने वाली हैं।

कल मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में नहीं है और यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने देश की जीडीपी वृद्धि का अनुमान घटा दिया है और यह 7.6 प्रतिशत नहीं रहेगी, बल्कि 6.6 प्रतिशत से कम रहेगी।

नायडू ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘देश की अर्थव्यवस्था उनके कार्यकाल में अच्छी स्थिति में नहीं थी। हमें राजकोषीय घाटा, राजस्व घाटा और चालू खाते का घाटा विरासत में मिला। वहां से हमने सुधार किया और देश को सात प्रतिशत से उपर की वृद्धि दर पर पहुंचाया। अब देश में सबसे अधिक विदेशी मुद्रा भंडार, सबसे कम मुद्रास्फीति है, आपको और किस चीज की जरुरत है।”

उन्होंने कहा कि राजग के शासनकाल में तेज गति से बदलाव हो रहा है और देश में पहली बार गरीबों ने यह महसूस करना शुरु किया है कि वे भी विकास प्रक्रिया का हिस्सा हैं। नायडू ने कहा, ‘‘हम पहले ही कह चुके हैं कि विमुद्रीकरण प्रधानमंत्री द्वारा उठाया गया एक जबरदस्त कदम है। यह अल्पावधि में दर्द देने वाला, लेकिन दीर्घकाल में फायदा पहुंचाने वाला कदम है। यह एक पुरानी बीमारी के लिए कडवी गोली है क्योंकि पिछली सरकार की खराब नीतियों के चलते देश इन बीमारियों से जूझ रहा था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख